फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Rain havoc in Sheopur: Kwari River in spate, bridge submerged, water enters villages and settlements.

श्योपुर में बारिश का कहर: क्वारी नदी उफान पर, पुल डूबा, गांवों और बस्तियों में घुसा पानी; अफरातफरी

Sat, 05 Sep 2026 03:10 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 03:10 PM IST
Rain havoc in Sheopur: Kwari River in spate, bridge submerged, water enters villages and settlements.
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने विजयपुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते क्वारी नदी उफान पर है और उसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान के आसपास पहुंचने से विजयपुर और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई निचली बस्तियों और घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोगों को अपने मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है।

विजयपुर में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विजयपुर-टेटरा मार्ग पर बना ऊपर का पुल पानी में डूब गया है। पुल के डूबने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से नदी व डूबे हुए पुल के पास नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

लगातार बारिश का असर विजयपुर शहर में भी देखने को मिल रहा है। सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी भरने से कई दुकानें जलमग्न हो गई हैं। व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं कोठारी पैलेस परिसर में भी बारिश और जलभराव के चलते एक दीवार गिरने की जानकारी सामने आई है। रनसिंह कॉलोनी में भी पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने के कारण स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

बारिश और क्वारी नदी के उफान का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। अर्रोद गांव की निचली बस्ती में नदी का पानी पहुंच गया है। देखते ही देखते कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने एहतियातन अपने मकान खाली करना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जरूरी सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए।

पढे़ं: एमपी: आज 120 करोड़ के आभूषणों से सजेगा ग्वालियर का गोपाल मंदिर, राजसी वैभव में होंगे राधा-कृष्ण के दर्शन

इसी तरह विजयपुर क्षेत्र के इकलौद गांव में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। क्वारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से पानी निचली बस्तियों तक पहुंच गया है और कई घर जलभराव की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों को नदी के और उफान पर आने का डर सता रहा है।

फिलहाल प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। लगातार बारिश जारी रहने और क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से विजयपुर क्षेत्र में चिंता बनी हुई है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती निचली बस्तियों में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है।दो दिन की बारिश ने विजयपुर में हालात बदल दिए हैं और क्वारी नदी का रौद्र रूप अब लोगों के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोटकपूरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर झांकियां रही आकर्षक का केंद्र

जन्माष्टमी पर रोशनी से सराबोर हुआ दुर्गियाना मंदिर

05 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा शहर, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

05 Sep 2026

लुधियाना में जन्माष्टमी के मौके पर गोबिंद गौ धाम में उमड़े श्रद्धालु।

05 Sep 2026

फिरोजपुर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

विज्ञापन

फरीदकोट में धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

लखीमपुर खीरी: जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में गूंजी किलकारियां, 24 बच्चों ने लिया जन्म

05 Sep 2026
विज्ञापन

बरेली: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में बिखरे भक्ति के रंग, ब्रज के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

05 Sep 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 20 मठ मंदिर में जन्माष्टमी की धूम

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर नशे के विरुद्ध वाॅकथान

चंडीगढ़ के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन में श्रद्धालु देर रात तक नाचे

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, दिव्य स्वरूप में रमी भस्म, 'जय श्री महाकाल' से गूंजा परिसर

05 Sep 2026

VIDEO: आसमान में बन गईं कान्हा की तस्वीर, मनोहरी दृश्य देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

05 Sep 2026

VIDEO: प्रेम जाल में फंसाया, लिंग परिवर्तन कराया; चार लाख और बुलेट लेकर भागा शादीशुदा प्रेमी

05 Sep 2026

शिमला: शहर के देवालयों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व, रात 12 बजे ढोल-नगाड़ों से गूंज उठे मंदिर

05 Sep 2026

VIDEO: आगरा में आज 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, बारिश के रेड अलर्ट के बीच डीएम का आदेश

05 Sep 2026

ऐढ़े गांव में जन्माष्टमी पर गूंजे कान्हा के जयकारे, VIDEO

05 Sep 2026

VIDEO: मथुरा में जन्म कन्हाई, घर-घर गूंजे बधाई गीत

05 Sep 2026

सरयू का रौद्र रूप, दर्जनभर गांव जलमग्न, खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर बह रही नदी; VIDEO

05 Sep 2026

मुख्य मार्ग पर चार साल से कूड़े का ढेर, मृत पशु फेंके जाने पर भड़के ग्रामीण; VIDEO

05 Sep 2026

मच्छर की अगरबत्ती से लगी आग, गाय की मौत; VIDEO

05 Sep 2026

होंडा सिटी कार से 12 लाख का गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

05 Sep 2026

चौथे दिन भी माही व महिमा का नहीं चला पता, VIDEO

05 Sep 2026

जनगणना में ओबीसी विकल्प की मांग को लेकर धरना जारी, VIDEO

05 Sep 2026

पुणे जा रहा था मनीष, चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत; VIDEO

05 Sep 2026

आजमगढ़ की मिट्टी से निकली लेखनी ने मुंबई में जीता फिल्मफेयर;video

05 Sep 2026

पत्नी पर पुत्री की हत्या करने का आरोप, VIDEO

04 Sep 2026

अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

04 Sep 2026

सोनीपत में हटाई गई स्टॉलों को लेकर दुकानदार नाराज, विधायक ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

गोंडा में जन्माष्टमी पर जगमगाया स्वामी नारायण मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

04 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed