फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaku and Kesari registered victories in Gurlal Ghuman Memorial Cricket Cup

Kurukshetra News: गुरलाल घुम्मन मेमोरियल क्रिकेट कप में चाकू और केसरी ने दर्ज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chaku and Kesari registered victories in Gurlal Ghuman Memorial Cricket Cup
पिहोवा। गुरलाल घुम्मन मेमोरियल क्रिकेट कप में शॉट लगाता हुआ खिलाड़ी। संवाद
पिहोवा। फौजी प्लॉट और हुड्डा ग्राउंड पिहोवा में चल रहे फर्स्ट मेमोरियल गुरलाल घुम्मन क्रिकेट कप में खेले गए मुकाबलों में चाकू और केसरी की टीमों ने जीत दर्ज की। चाकू ने अरनेतू को महज आठ रन पर ऑलआउट कर मुकाबला अपने नाम किया, जबकि केसरी ने उझाना-11 को 12 रन से हराया।
विज्ञापन


फौजी प्लॉट पिहोवा में अरनेतू और चाकू के बीच खेले गए मुकाबले में अरनेतू ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.3 ओवर में पांच रन पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद 2.2 ओवर में टीम छह रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुकी थी। सात रन तक पहुंचते-पहुंचते आठ विकेट गिर गए और आखिर में अरनेतू की पूरी टीम आठ रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


चाकू की ओर से नोनू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रन देकर चार विकेट हासिल किए। अरनेतू की पारी सस्ते में समेटने के बाद चाकू के सामने जीत के लिए नौ रन का लक्ष्य था। चाकू ने बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। एक छक्का और चौके की मदद से टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केसरी ने उझाना-11 को 27 रन पर रोक 12 रन से मुकाबला जीता
हुड्डा ग्राउंड पिहोवा में खेले गए पांच ओवर के मुकाबले में केसरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 39 रन बनाए। दीक्षांत ने 15 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। दीप रेटी ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उझाना-11 की टीम पांच ओवर में छह विकेट खोकर 27 रन ही बना सकी। अंकित सिन्हमार ने नौ गेंदों पर नौ रन और डैनी मंडी ने चार गेंदों पर छह रन बनाए। परवीन ने आठ गेंदों पर चार रन का योगदान दिया।


केसरी की ओर से अजय ने एक ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट हासिल किए। दीप रेटी और वंशु ने भी एक-एक विकेट लिया। उझाना-11 की पारी 27 रन पर रुकने के साथ केसरी ने मुकाबला 12 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed