फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will not be allowed to face any problem in paddy procurement: Toor

धान खरीद में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी : तूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be allowed to face any problem in paddy procurement: Toor
शाहाबाद। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जानकारी के अभाव में किसान इनका पूरा लाभ नहीं ले पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। इनमें भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल मेरा ब्योरा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और फसल बीमा योजना शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। चेयरमैन शनिवार को शाहबाद में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं को मौके पर समाधान करना था। ऐसे शिविर अलग-अलग स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों से आने वाली समस्याओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचकर हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन


खरीद प्रक्रिया और लाभ
कार्यक्रम में खरीफ सीजन 2026 के दौरान सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। किसानों को धान व अन्य खरीफ फसलों के फेयर एवरेज क्वालिटी मानकों और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण की जानकारी दी गई। इलेक्ट्रॉनिक तौल और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण का महत्व भी समझाया गया। प्रदेश सरकार किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर रही है। यह प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है, जहां भुगतान की समय सीमा भी निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed