Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Fire breaks out in a room at Chaudhary Devi Lal Hostel, Kurukshetra University; belongings of a Fine Arts student reduced to ashes.
{"_id":"6af4bfccfef53a1bbf05d7dc","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-room-at-chaudhary-devi-lal-hostel-kurukshetra-university-belongings-of-a-fine-arts-student-reduced-to-ashes-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरा नंबर 99 में लगी आग से फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र अर्जुन का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय छात्र अर्जुन अपने दोस्त के साथ खाना खाने गया हुआ था। इसी दौरान कमरे से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। यह देखकर आसपास के छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही छात्रों ने आग पर काबू पा लिया था।
बाद में छात्र अर्जुन ने बताया कि आग में उसके सभी कपड़े, किताबें, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गए। देर रात तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। हालांकि, छात्र ने आशंका जताई कि दिवाली के चलते कुछ छात्र कई बार उसके कमरे की ओर पटाखे फेंकते थे। ऐसे में आग लगने के पीछे पटाखे भी वजह हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।