{"_id":"6af42941c67e48b736040c8e","slug":"video-police-team-raids-private-hotel-late-at-night-seven-accused-arrested-for-gambling-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजी होटल में देर रात पुलिस टीम की छापामारी, जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी होटल में देर रात पुलिस टीम की छापामारी, जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र।
नशीले पदार्थों व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गत देर रात को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक निजी होटल में छापामारी कर सात आरोपियों को काबू किया है। जुआ खेल रहे इन आरोपियों से 45 हजार की नकदी बरामद की गई है।
सेल के इंचार्ज सतविंदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक निजी होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पिहोवा रोड पर स्थित निजी होटल में छापेमारी की।
पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की, तो उसमें किसी भी व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कथित तौर पर होटल के मालिक के द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा था, जिसमें सात युवकों सहित पुलिस ने मालिक को भी काबू किया।
पुलिस ने मौके से 45 हजार 210 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल फोन और 6 बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए गए युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।