{"_id":"6af46ae1c08891b0f1045e67","slug":"video-ayathhaya-610va-urasa-para-rathal-ma-sajaga-safayana-mahafal-thashabhara-sa-jataga-akathatamatha-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 610वें उर्स पर रुदौली में सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 610वें उर्स पर रुदौली में सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे अकीदतमंद
अयोध्या: अयोध्या के रुदौली में छह सदियों से कायम सूफी परंपरा, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर हजरत शेख अहमद अब्दुल हक (मखदूम साहब) का 610वां सालाना उर्स बुधवार से रुदौली में शुरू हो रहा है। 16 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से सूफी संत, सज्जादानशीन और हजारों जायरीन पहुंचेंगे। दरगाह शरीफ में महफिल-ए-समा के साथ उर्स का आगाज होगा। इस दौरान 12 दिनों तक कव्वाली की महफिल सजेगी और सूफियाना कलाम गूंजेंगे।
उर्स की तैयारियों और इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर सज्जादानशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां से अमर उजाला की टीम ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि 610वां उर्स महज एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सूफी संत मखदूम साहब की शिक्षाओं, इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाने का अवसर है। उर्स की परंपरागत रस्में पूरी अकीदत के साथ निभाई जाएंगी।
सूफी कव्वाल शावेज वारसी 12 दिनों तक महफिल-ए-समा में सूफी कलाम पेश करेंगे। 26 नवंबर को खिरका शरीफ की महफिल और मुख्य विसाली कुल के साथ प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके बाद दरगाह परिसर में एक महीने तक मेला चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।