Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Standoff between villagers and the administration over the occupation of 16 acres of communal land; action halted following opposition from farmers' organizations

16 एकड़ साझा जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में टकराव, किसान संगठनों के विरोध के आगे रुकी कार्रवाई

Wed, 11 Nov 2026 06:48 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:48 PM IST
Standoff between villagers and the administration over the occupation of 16 acres of communal land; action halted following opposition from farmers' organizations
विधानसभा हलका भदौड़ के गांव उग्गोके और जगजीतपुरा की करीब 16 एकड़ साझा जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को ग्रामीणों, किसान संगठनों और प्रशासन के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। अदालत के आदेश पर जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची तहसीलदार और पुलिस की टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बनने पर प्रशासनिक टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों गांवों की करीब 16 एकड़ जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। एक डेरे के साधु की ओर से इस जमीन पर मालिकाना हक जताया जा रहा है, जबकि ग्रामीण इसे दोनों गांवों की साझा संपत्ति बता रहे हैं। बुधवार को अदालत के आदेशों के तहत सब-डिवीजन तपा के तहसीलदार बेअंत सिंह पुलिस बल के साथ वारंट के जरिए कब्जा दिलाने पहुंचे थे। टीम के मौके पर पहुंचते ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं और ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान गांव उग्गोके के हरलीन सिंह ने आरोप लगाया कि साझा जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से डेरे के एक साधु को इसका मुखिया बनाया गया है। उन्होंने कहा कि साधु दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रहा है, जबकि इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है। जमीन पर स्टे लेने के लिए भी अदालत में अपील की गई है। हरलीन सिंह के अनुसार, जमीन का कुछ हिस्सा टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित किया गया था, जिसके बदले मिलने वाली करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की मुआवजा राशि पंजाब सरकार के पास जमा है। उन्होंने कहा कि जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में है और दोनों गांवों के ग्रामीण इस पर किसी बाहरी व्यक्ति का कब्जा नहीं होने देंगे। वहीं, तहसीलदार बेअंत सिंह ने बताया कि अदालत के आदेशों की पालना करवाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों और किसान संगठनों के विरोध के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दो से तीन बार बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। फिलहाल कब्जे की कार्रवाई रोक दी गई है और बातचीत के माध्यम से अदालत के आदेशों की पालना करवाने के प्रयास जारी रहेंगे। उधर, मामले में दूसरे पक्ष यानी डेरे के साधु से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: भैयादूज पर चित्रगुप्त जयंती की धूम, धर्मशाला में पदाधिकारियों ने किया हवन-पूजन

11 Nov 2026

कानपुर: कल्याणपुर थार एक्सीडेंट में नया मोड़, आरोपी गीत सचान बोली- मैंने नहीं, सड़क के गड्ढों ने ली जान

11 Nov 2026

गायों के सींगों का अनोखा खेल!

11 Nov 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट: शाहजहांपुर में लीजेंड एफसी ने जीता खिताबी मुकाबला, यूजीएफसी को 3-0 से हराया

11 Nov 2026

कानपुर: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर दुस्साहस, 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर नृशंस हत्या

11 Nov 2026
विज्ञापन

राजरूपपुर में दीपावली उत्सव के तहत भरत फाउंडेशन ने मनाया दीप पर्व

11 Nov 2026

कानपुर के कुड़नी मंदिर में बड़ा हादसा टला, हैंडब्रेक न लगा होने से तालाब में गिरी श्रद्धालुओं की कार

11 Nov 2026
विज्ञापन

उरई: बिजली विभाग की टीम बनकर दुकान पर पहुंचे युवक, अवैध वसूली और मारपीट का आरोप

11 Nov 2026

कांगड़ा: पुलिस भर्ती के लिए धर्मशाला मैदान तैयार करने में जुटा विभाग, 20 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

11 Nov 2026

लूकरगंज से श्री बृज रसिक मंडल की ओर से गोवर्धन पूजा से पहले शोभायात्रा निकाली गई

11 Nov 2026

ज्ञान के प्रकाश से जगमगाए जैन मंदिर, महावीर के चरणों में समर्पित हुआ निर्वाण लाडू

11 Nov 2026

जम्मू: शादी से घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में घेरा, तीन बाइकों पर आए हमलावरों ने की मारपीट

11 Nov 2026

जम्मू: बंदरों के आतंक से खेती छोड़ने की नौबत, किसानों ने तहसीलदार से लगाई गुहार

11 Nov 2026

जम्मू: नौशेरा के ठाकुरद्वारा धाम में 156 प्रकार के भोग से हुआ गोवर्धन महाराज का पूजन

11 Nov 2026

जम्मू: शादी से लौटते समय मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी लगाए हमले के आरोप; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

11 Nov 2026

जम्मू: धान की कटाई में जुटे प्रवासी मजदूर, कम मजदूरी से परिवार पालना मुश्किल; किसान भी बेहाल

11 Nov 2026

जम्मू: चिनैनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया विश्वकर्मा दिवस, विशाल भंडारे का आयोजन

11 Nov 2026

जम्मू: पानी की कमी और बंद लाइटों से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित, कांग्रेस अध्यक्ष से लगाई गुहार

11 Nov 2026

भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

11 Nov 2026

गोवर्धन स्वरूप में सजे भगवान जगन्नाथ, हुए दिव्य दर्शन

11 Nov 2026

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी बड़ी चुनौती!

11 Nov 2026

VIDEO: यम द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

11 Nov 2026

वीडियो: हल्द्वानी में खेल विभाग ने कराई अनुसूचित जनजाति बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

11 Nov 2026

अपहरण कर मासूम की हत्या, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

11 Nov 2026

छठ पर्व को लेकर पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

11 Nov 2026

शाहजहांपुर: निगोही चीनी मिल के गेट पर किसानों का हंगामा, गन्ने से भरी ट्रॉलियां रोकीं

11 Nov 2026

सोनभद्र: तेज टक्कर के बाद बस के केबिन में फंसा चालक, 16 लोग अस्पताल पहुंचे

11 Nov 2026

अयोध्या में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से 25 आश्रितों को मिले चेक

11 Nov 2026

दुकान की जाली काटकर पीतल का बर्तन उठा ले गए चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

11 Nov 2026

चंदौली: प्लास्टिक फैक्टरी में देर रात लगी आग, मशीनों समेत लाखों का सामान राख; VIDEO

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed