{"_id":"6af46b14c67e48b736040ced","slug":"video-dc-reviews-paddy-procurement-and-lifting-in-moga-mandi-farmers-receive-payments-totaling-rs2443-crore-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा मंडी में DC ने लिया धान खरीद और उठान का जायजा, किसानों को 2443 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा मंडी में DC ने लिया धान खरीद और उठान का जायजा, किसानों को 2443 करोड़ का भुगतान
मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद, उठान और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों ने खरीद प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में आने वाले धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों को भुगतान में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खरीद और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, मोगा जिले की मंडियों में अब तक 11.90 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 11.49 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। वहीं, 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है और किसानों को 2443 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से सूखा धान मंडियों में लाने और पराली प्रबंधन के नियमों का पालन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।