फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slow lifting, full sheds, and a shortage of tarpaulins led to 23,000 MT of paddy getting soaked in the rain.

उठान में सुस्ती, शेड फुल और तिरपाल कम, बारिश में भीगा 23 हजार एमटी धान

Sun, 11 Oct 2026 08:46 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:46 PM IST
Slow lifting, full sheds, and a shortage of tarpaulins led to 23,000 MT of paddy getting soaked in the rain.
करनाल। जिलेभर की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा करीब 23 हजार एमटी धान बारिश में भीग गया। शेडों में जगह नहीं होने के कारण किसानों को अपनी फसल खुले में डालनी पड़ी थी। बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान चाहकर भी पूरी फसल को भीगने से नहीं बचा सके। कई किसानों ने अपने स्तर पर तिरपाल का इंतजाम कर धान को ढकने का प्रयास किया, लेकिन खुले में पड़ी फसल को सुरक्षित रखना मुश्किल रहा। अब किसानों के सामने भीगे हुए धान को सुखाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, खेतों में खड़ी धान की फसल को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण कटाई का काम प्रभावित होने की आशंका है। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों धान की आवक लगातार जारी है। मंडियों में पहले से ही खरीदे गए धान की बोरियां और ढेरियां पड़ी हुई हैं। उठान में देरी के कारण शेडों के नीचे जगह नहीं बची है। ऐसे में नई आवक लेकर पहुंचने वाले किसानों को मजबूरी में अपनी फसल खुले में डालनी पड़ रही है। किसानों को उम्मीद थी कि जल्द धान की खरीद और उठान होने से जगह खाली हो जाएगी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। बारिश ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। तिरपाल के इंतजाम में जुटे रहे किसान बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने में जुटे रहे। जिन किसानों के पास तिरपाल उपलब्ध था, उन्होंने धान की ढेरियों को ढक दिया, जबकि अन्य किसानों को अपने स्तर पर इंतजाम करना पड़ा। पर्याप्त तिरपाल नहीं होने और मंडियों में फसल अधिक मात्रा में खुले में पड़ी होने के कारण सभी ढेरियों को सुरक्षित ढकना संभव नहीं हो सका। बारिश में धान भीगने के बाद अब उसे दोबारा सुखाने के लिए अनुकूल मौसम का इंतजार करना पड़ेगा। नमी बढ़ने पर सरकारी खरीद के दौरान निर्धारित मानकों को लेकर भी किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। भीगे धान को सुखाना होगी चुनौती बारिश में भीगी फसल को दोबारा सुखाने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ सकता है। धान में नमी अधिक रहने पर सरकारी खरीद के निर्धारित मानकों को पूरा करना किसानों के लिए चुनाैती खड़ी कर सकता है। माैसम साफ रहने पर धान में 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी आ रही है। अब बारिश में धान भीगने पर नमी की मात्रा और बढ़ेगी और किसानों को फसल बेचने में परेशानी होगी। खेतों में खड़ी फसल की कटाई पर भी असर मंडियों में पहुंच चुकी फसल के साथ खेतों में खड़ी धान की फसल को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में कटाई का काम प्रभावित होगा। जिन किसानों की फसल पककर तैयार है, उन्हें कटाई के लिए खेतों के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। खेतों में नमी बढ़ने से कटाई और फसल को सुखाने की प्रक्रिया में भी देरी होने की आशंका है। उठान होता तो बच सकती थी फसल खरीदे गए धान की बोरियां शेडों में पड़ी रहने से नई आवक के लिए जगह नहीं बची। अभी तक जिले की मंडियों में 1.13 लाख एमटी धान की खरीद की गई है। वहीं खरीद के मुकाबले फसल का उठान महज 41,585.40 एमटी का ही किया गया है। रविवार तक मंडियों में 71,888.98 एमटी धान पड़ा है। इस कारण मंडियों में खुले में धान डालने के लिए भी जगह नहीं बची है। सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं : बहादुर मेहला करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने खरीद एजेंसीयों के अधिकारियों, मंडी प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है। रविवार को बरसात में मंडी में पड़ी धान की फसल भीग गई। इससे धान में नमी बढ़ जाएगी, फिर सरकारी एजेंसियां, व्यापारी और आढ़ती नमी का बहाना बनाकर किसानों से फसल नहीं खरीदेंगे। अगर सरकार और खरीद एजेंसियां समय पर खरीद कर लेती तो इतना भारी नुकसान किसानों का ना होता। बिकी हुई धान की बोरियों का समय पर उठान नहीं हुआ, इस कारण शेड में जगह नहीं थी। किसानों के हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: विकास नहीं तो वोट नहीं, कृष्णानगर के लोगों ने लिया फैसला, किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर आइसा के मार्च के दौरान कार्रवाई, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

11 Oct 2026

कानपुर में पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा

11 Oct 2026

सोलन में झमाझम बारिश से पांच से छह डिग्री लुढ़का तापमान, ठंड बढ़ी

11 Oct 2026

VIDEO: बंगाली क्लब में दुर्गा पूजा की तैयारी, शस्त्र पूजा के बाद शुरू होगी आराधना

11 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

11 Oct 2026

VIDEO: 85 वर्षों से चल रही है दुर्गा पूजा की परंपरा, अलग-अलग थीम पर सजाया जाता है पंडाल

11 Oct 2026
विज्ञापन

हिमाचल में लेक्चरर संघ की मांग- जल्द जारी हो डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान

11 Oct 2026

रामपुर बुशहर: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

11 Oct 2026

अलीगढ़ के मनोज ने किया नाम रोशन, राष्ट्रीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

11 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस की पैनी नजर, भीड़ जुटते ही लोगों को हटाया जा रहा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

11 Oct 2026

रामपुर में किसान सभा का 17वां राज्य सम्मेलन कल से, सिंघा बोले- कमजोर हो रही लोकतांत्रिक व्यवस्था

11 Oct 2026

देहरादून में हादसे में बिलासपुर के सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर की मौत, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

11 Oct 2026

बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर

फतेहाबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया 35 यूनिट रक्त, शिविर में लोगों ने किया दान

11 Oct 2026

झज्जर में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत को किया सम्मानित

शिमला के रित्विक सेक्टू बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026’ के ओवरऑल विजेता, इनाम में मिली नई कार

11 Oct 2026

हांसी मंडी में चार दिन से पीआर धान की सरकारी खरीद ठप, किसान परेशान

11 Oct 2026

बिलासपुर: बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोल माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2 हजार ने किए दर्शन

11 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हुआ आरोग्य मेला

11 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर क्या है माहौल? सीजेपी के आंदोलन और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों ने रखी अपनी राय

11 Oct 2026

अभिजीत दीपके की हिरासत के वक्त फ्लाइट में थे सुबोध, अमर उजाला से खास बातचीत में बताई अपनी राय

11 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम

11 Oct 2026

कुल्लू: मनाली में पहली हिमालयन मैराथन का रोमांच, 700 धावकों ने लगाई दौड़; एसपी अभिषेक शेखर भी दौड़े 10 किमी

11 Oct 2026

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मोगा मंडी में खुले में पड़ी खरीदी गई धान की फसल; पुख्ता इंतजाम नहीं, दोबारा बारिश से भारी नुकसान का डर

बहराइच में सरयू में डूबे बालक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर दूर शंकर रोड सर्कल पर कड़ी सुरक्षा, जांच के बाद ही मिल रही आगे जाने की अनुमति

11 Oct 2026

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर

11 Oct 2026

एमपी: मुरैना में मकान से 45 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत दो लाख रुपये; मुख्य आरोपी फरार

11 Oct 2026

बारिश से बचाव के लिए हावड़ा रोड दाना मंडी में तिरपाल से ढकी धान की फसल

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed