Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Vinod stabbed to death on Moonak Road in Karnal; body found near the power station close to Barauta village.
{"_id":"6acb387d8dce6659070bf6fc","slug":"video-vinod-stabbed-to-death-on-moonak-road-in-karnal-body-found-near-the-power-station-close-to-barauta-village-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में मूनक रोड पर चाकू से गोदकर विनोद की हत्या, बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में मूनक रोड पर चाकू से गोदकर विनोद की हत्या, बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक मिला शव
मूनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक शनिवार रात करीब 11 बजे विनोद का शव मिला। मृतक गांव बृचपुर का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, कमर समेत अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर उसकी बाइक मिली, जबकि मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया।
मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा के अनुसार, विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार रात वह बाइक पर करनाल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर बाइक मिल गई, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। परिवार को फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
संजय शर्मा ने बताया कि विनोद के शरीर पर चाकू से चार से पांच वार किए गए थे। गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। विनोद 43 वर्ष का था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मधुबन थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में हत्या की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इस मामले में पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन जुटे हुए हैं काफी अच्छी संख्या में और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं हालांकि किसी भी तरह का विरोध नहीं किया गया है कहा गया है पोस्टमार्टम के बाद सब उठा लिया जाएगा और करवाई चाहिए लेकिन इसके साथ ही मौके पर असन्ध विधायक योगेंद्र राणा भी पहुंचे हैं और योगेंद्र राणा ने डीएसपी मनोज कुमार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा है वहीं लोगों को परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।