Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Panchkula and Yamunanagar dominate in roller skate hockey; 12 matches played on the first day
{"_id":"6aeb76c4b7fddbffdd0111b5","slug":"video-panchkula-and-yamunanagar-dominate-in-roller-skate-hockey-12-matches-played-on-the-first-day-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोलर स्केट हॉकी में पंचकूला और यमुनानगर का दबदबा, पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोलर स्केट हॉकी में पंचकूला और यमुनानगर का दबदबा, पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले
महिलाओं के कैडेट वर्ग में पंचकूला ने सिरसा की टीम को 13-01 से हराया
-प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले
- प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से 40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जिसमें कई मुकाबले एक तरफा रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में महिलाओं के कैडेट वर्ग में पंचकूला ने सिरसा की टीम को 13-01 से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी विशाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी टॉट्स छह से आठ वर्ष, कैडेट 10 से 12 वर्ष, सब-जूनियर, और सीनियर वर्ग में अपने-अपने जिले को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक करीब 54 मुकाबलों को आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 35 टीमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन लाइन व क्वार्ड रोलर स्केट दो अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। साथ में जो खिलाड़ी पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। उनके लिए काफी कुछ सीखने का मौका है,क्योंकि इस बार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग करने के लिए आए है।
इनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम
गुरूग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 4-0 से हराया
रेवाड़ी की टीम ने सिरसा की टीम को 5-3 से हराया
गुरुग्राम की टीम ने पंचकूला की टीम को 4-3 से हराया
महिलाओं की गुरुग्राम की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 7-0 से हराया
पंचकूला की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 4-3 से हराया
क्वार्ड प्रतियोगिता के परिणाम
यमुना नगर की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 12-0 से हराया
यमुना नगर की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 12-0 से हराया
पंचकूला की टीम ने करनाल की टीम को 13-0 से हराया
कुरुक्षेत्र की टीम ने पंचकूला की टीम को 3-2 से हराया
यमुना नगर की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 10-0 से हराया
महिलाओं की सिरसा की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 10 -0
-------------------
पंचकूला और यमुना नगर की टीम का रहा दबदबा
40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के सातवें मैच में लड़कों के क्वाड वर्ग में पंचकूला का दबदबा रहा। पंचकूला की टीम ने मैच की शुरुआत से ही करनाल के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल दागने शुरू कर दिए। पंचकूला के खिलाड़ियों ने करनाल की टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और अंत तक दबाव बनाए रखा। शानदार खेल की बदौलत पंचकूला ने करनाल को 13-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी।
वहीं, छठे मैच में यमुनानगर की टीम ने लड़कों के ही क्वाड वर्ग में फरीदाबाद पर अपना शिकंजा कसे रखा। यमुनानगर के फारवर्ड खिलाड़ियों ने मैच के पहले हाफ में ही 6 गोल दागकर मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में फरीदाबाद की टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन यमुनानगर के मजबूत डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। यमुनानगर ने यह मुकाबला 12-0 के एकतरफा स्कोर से अपने नाम किया।
--------------
इन खिलाड़ियों ने मारे अधिक गोल
40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों को काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें कई खिलाड़ियों ने अधिक गोल मार कर अपने दम पर खेल बदल दिया। इनमें पंचकूला की टीम की इनलाइन की महिला खिलाड़ी नृपेंद्र ने छह गोल, यमुना नगर की टीम के क्वार्ड के खिलाड़ी समर ने छह गोल, पंचकूला की टीम के क्वार्ड के खिलाड़ी सार्थक ने पांच गोल, यमुना नगर टीक की क्वार्ड की महिला खिलाड़ी कियारा ने पांच गोल, उनकी टीम की अवनी ने चार गोल, पंचकूला की टीम के क्वार्ड के खिलाड़ी सक्षम ने चार गोल और गुरुग्राम की टीम की इनलाइन की महिला खिलाड़ी इशानवी ने चार गोल अपने नाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।