Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   17 samples, including paneer, khoya, and maida, failed tests.

Karnal News: पनीर, खोआ, मैदा सहित 17 नमूने फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
17 samples, including paneer, khoya, and maida, failed tests.
करनाल। दिवाली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की खरीदारी के बीच मिलावट का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले दो माह के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में 17 नमूने फेल मिले हैं। इनमें पनीर, खोआ, मैदा, नमकीन, स्नैक्स और खोआ बर्फी के नमूने शामिल हैं। सबसे अधिक पनीर के आठ नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन

पतिसा का एक नमूना जांच में अनसेफ पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। विभाग की ओर से दुकानों और प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। पिछले दो माह में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में कई खाद्य पदार्थों में निर्धारित मानकों की अनदेखी सामने आई है।
विज्ञापन

खोआ के तीन नमूने फेल
जांच रिपोर्ट के अनुसार, पनीर के आठ नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके अलावा खोआ के तीन, मैदा के दो, स्नैक्स का एक, नमकीन का एक और खोआ बर्फी का एक नमूना भी फेल पाया गया है। इन नमूनों में गुणवत्ता से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पतिसा का एक नमूना अनसेफ घोषित किया गया है। यह सामान्य मानकों पर खरा नहीं उतरने से अलग गंभीर श्रेणी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर मिठाइयों की खरीदारी में सावधानी जरूरी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला ने बताया कि दिवाली के अवसर पर बाजारों में मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। जांच रिपोर्ट में सामने आए फेल नमूनों से यह स्पष्ट है कि बाजार में उपलब्ध सभी खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नमूनों की जांच के माध्यम से गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का प्रावधान है। दिवाली से पहले आई इस रिपोर्ट ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed