{"_id":"6aef87195ffbcfb54902a3d9","slug":"demand-for-stops-for-five-trains-at-karnal-station-karnal-news-c-18-knl1018-1028246-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग
विज्ञापन
करनाल। छठ महापर्व पर अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों के लिए करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बड़ी चुनौती बना हुआ है। त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों का करनाल में ठहराव नहीं है।
छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को मांगपत्र सौंपकर गरीब रथ एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर स्पेशल, हीराकुंड एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस का करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करवाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने ट्रेनों के ठहराव की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
10 नवंबर से शुरू होगा पर्व
समिति के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि महाछठ पर्व के उपलक्ष्य में 10 से 16 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। 16 नवंबर की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महोत्सव का समापन किया जाएगा। अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, शत्रोघन राय, सागर राय, रामदयाल यादव मौजूद रहे।