{"_id":"6afb23bc7176da4e5500a154","slug":"video-mother-and-baby-die-during-delivery-at-civil-hospital-family-alleges-negligence-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत.. परिजनों ने जड़े लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत.. परिजनों ने जड़े लापरवाही के आरोप
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान रविवार रात को गर्भवती महिला दुर्गा कॉलोनी निवासी रजनी (28) और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद रात को और सोमवार सुबह अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समय पर उसकी सुध नहीं ली गई।
पति का आरोप है कि पत्नी की मौत के करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन कर बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी। परिवार ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं, परिजनों की मांग पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।
दुर्गा कॉलोनी निवासी विजय कुमार मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी रजनी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 15 नवंबर की शाम पांच बजे तक सब ठीक था। इसके बाद टीका लगाए जाने के बाद रजनी की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि करीब एक घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची को बाहर निकाला लेकिन वह मृत पैदा हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।