Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.43 lakh duped in the name of part-time job, accused arrested from Gorakhpur

Karnal News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 2.43 लाख ठगे, गोरखपुर से आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
2.43 lakh duped in the name of part-time job, accused arrested from Gorakhpur
- व्हाट्सएप पर आया था नौकरी का संदेश, टेलीग्राम चैनल से जुड़वाकर वीबुल एप में कराया निवेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 2 लाख 43 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में करनाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रोशन निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 37 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी से आईफोन 15 प्लस मोबाइल फोन भी बरामद किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार, करनाल के रामनगर निवासी हिमांशु शर्मा ने 4 अप्रैल 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट टाइम जॉब के जरिए पैसे कमाने का संदेश आया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम चैनल का लिंक भेजा गया और वीबुल एप के माध्यम से निवेश करने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में आरोपियों ने कम रकम निवेश करवाकर अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों में रुपये ट्रांसफर करवाए गए। शिकायतकर्ता ने 2 लाख 43 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में आरोपियों ने निवेश की राशि होल्ड होने का बहाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये और जमा कराने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बैंक खातों की जांच से सामने आया आरोपी का नाम
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना करनाल में 4 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बैंक खातों की स्टेटमेंट, केवाईसी रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 1 लाख 37 हजार रुपये रोशन निषाद के बैंक खाते में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। साइबर क्राइम थाना की टीम ने 14 नवंबर को गांव लहसारी, थाना रामगढ़ताल, जिला गोरखपुर से रोशन निषाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से आईफोन 15 प्लस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed