Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies in road accident

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
- सीएचडी सिटी के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर सीएचडी सिटी के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गई और उसका सिर टायर के नीचे आ गया। बाइक पर सवार दूसरी महिला और चालक भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव भैणी खुर्द निवासी सीमा एक अन्य महिला के साथ बाइक पर उचाना की तरफ जा रही थी। दोनों महिलाएं एक लैब मैं काम करती थीं। दोनों ने रास्ते में एक युवक से लिफ्ट ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सीएचडी सिटी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड में जाने के लिए वाहन मोड़ा। इसी दौरान ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक और दूसरी महिला भी घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed