फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: 22-year-old man regains ability to walk after complex spine surgery; successful treatment at Max Hospital.

करनाल: जटिल स्पाइन सर्जरी के बाद 22 वर्षीय युवक ने फिर हासिल की चलने की क्षमता, मैक्स अस्पताल में हुआ सफल इलाज

Thu, 27 Aug 2026 08:05 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:05 PM IST
Karnal: 22-year-old man regains ability to walk after complex spine surgery; successful treatment at Max Hospital.
करनाल - मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के डॉक्टरों ने 22 वर्षीय युवक का सफलतापूर्वक इलाज किया, जो पिछली स्पाइन सर्जरी के बाद लगातार स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव, रीढ़ की अस्थिरता और बढ़ती स्पाइनल डिफॉर्मिटी से जूझ रहा था। कॉम्प्लेक्स रिवीजन स्पाइन सर्जरी और रिहेबिलिटेशन के बाद मरीज की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसने सहारे से चलने की क्षमता फिर हासिल कर ली। करनाल निवासी मुरबाज सिंह की करीब चार महीने पहले किसी अन्य अस्पताल में स्पाइन सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद उनकी परेशानी लगातार बढ़ती रही। उन्हें खड़े होने और चलने में काफी दिक्कत होने लगी। इसके साथ ही दोनों पैरों में कमजोरी और फुट ड्रॉप की समस्या भी विकसित हो गई। इसके बाद उन्हें आगे की जांच और एडवांस्ड इलाज के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग लाया गया। विस्तृत जांच में स्पाइनल कॉर्ड पर लगातार दबाव, रीढ़ की अस्थिरता और बढ़ती हुई डिफॉर्मिटी सामने आई। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की स्थिति को देखते हुए रीढ़ की विकृति को ठीक करने और उसे स्थिर करने के लिए जटिल रिवीजन सर्जरी जरूरी थी। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के स्पाइन सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. जितेश मंधवानी ने बताया कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। पिछली सर्जरी के बाद मरीज में न्यूरोलॉजिकल लक्षण लगातार बढ़ रहे थे और रीढ़ की अस्थिरता के साथ डिफॉर्मिटी भी विकसित हो रही थी। चलने-फिरने की क्षमता लगातार कम होने के कारण रिवीजन सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने बताया कि सर्जरी का मुख्य उद्देश्य स्पाइनल कॉर्ड और नसों पर पड़ रहे दबाव को कम करना, डिफॉर्मिटी को ठीक करना और रीढ़ को स्थिर करना था, ताकि मरीज की मोबिलिटी और क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार हो सके। मरीज की कॉम्प्लेक्स रिवीजन स्पाइन सर्जरी की गई। इसमें स्पाइनल कॉर्ड और नसों का डिकम्प्रेशन, स्पाइनल डिफॉर्मिटी का करेक्शन तथा रीढ़ की अलाइनमेंट और स्थिरता बहाल करने के लिए स्पाइनल फिक्सेशन एवं फ्यूजन को आगे तक बढ़ाना शामिल था। डॉ. मंधवानी ने कहा कि इस मामले का सबसे उत्साहजनक पहलू सर्जरी के बाद मरीज की धीरे-धीरे हुई न्यूरोलॉजिकल रिकवरी रही। उचित सर्जिकल इंटरवेंशन और रिहेबिलिटेशन के साथ दोनों पैरों की ताकत और मूवमेंट में धीरे-धीरे सुधार हुआ। साथ ही फुट ड्रॉप की समस्या में भी राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि जटिल रिवीजन स्पाइन मामलों में समय पर इलाज, विशेषज्ञ सर्जिकल अनुभव और व्यापक रिहेबिलिटेशन कितना महत्वपूर्ण है। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई। नियमित न्यूरोलॉजिकल असेसमेंट के साथ रिहेबिलिटेशन कराया गया। संतोषजनक रिकवरी और स्थिति स्थिर होने के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उसे नियमित फिजियोथेरेपी, सही पोस्चर बनाए रखने, गतिविधियों में आवश्यक बदलाव करने और नियमित फॉलो-अप की सलाह दी। अस्पताल के अनुसार, यह मामला जटिल स्पाइनल डिसऑर्डर्स के इलाज में एडवांस्ड स्पाइन केयर, विशेषज्ञता, सावधानीपूर्वक सर्जिकल प्लानिंग और व्यापक रिहेबिलिटेशन के महत्व को दर्शाता है। इन प्रयासों से मरीजों को बेहतर कार्यक्षमता हासिल करने और उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरैया: बाजारों में बहन-बेटियों की बढ़ी भीड़, सीओ ने एंटी रोमियो टीम के साथ चलाया अभियान

27 Aug 2026

औरैया: मुफ्त टिकट मिला तो चेहरे खिल उठे, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

27 Aug 2026

महोबा में मूसलाधार बारिश का कहर, सात घंटे की बरसात से सड़कें और पुलिया बही, बस्तियों में घुसा पानी

27 Aug 2026

VIDEO: नेपाल में बाढ़ पर बोले विदेश राज्यमंत्री - भारत हरसंभव मदद करेगा

27 Aug 2026

ऊना में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने इंदिरा मैदान और रैली रूट का लिया जायजा

27 Aug 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर को होगा मतदान

27 Aug 2026

VIDEO: सरयू में डूबी नवविवाहिता की तलाश में उतरी एसडीआरएफ, नहीं मिला सुराग

27 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

27 Aug 2026

रोपवे संचालन का काउंटडाउन शुरू, रथयात्रा से गिरजाघर के बीच गंडोला की टेस्टिंग

27 Aug 2026

वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में वंदेमातरम गायन में छात्राओं ने लिया भाग

27 Aug 2026

शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की दो टूक, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन

27 Aug 2026

गुना: जिला अस्पताल में पीने के पानी में मिला सांप का बच्चा, दहशत में आए मरीज और परिजन, वीडियो वायरल

27 Aug 2026

ओबरा डैम का बढ़ा जलस्तर, खोला गया एक गेट

27 Aug 2026

Video: फैजाबाद रोड पर भीषण जाम, रक्षाबंधन पर घर जा रहीं बहनें घंटों फंसीं

27 Aug 2026

कानपुर में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, हैलट के बाहर मरीज और एंबुलेंस परेशान

27 Aug 2026

कानपुर: ख्योरा कटरी में बाढ़ का पानी सड़क पर भरा, डेढ़ से दो फीट तक जलभराव

27 Aug 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

27 Aug 2026

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

27 Aug 2026

झांसी में आफत की बारिश: शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी

27 Aug 2026

पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा

टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम

कानपुर नगर निगम घोटाला: एसआईटी जांच में मुख्य अभियंता ने मानी फाइलों में कमियां, एक दर्जन से अधिक फाइलें जब्त

27 Aug 2026

कानपुर में राखी महोत्सव का दूसरा दिन, फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने की शिरकत

27 Aug 2026

पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

27 Aug 2026

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

27 Aug 2026

VIDEO: जूते हाथ में, कीचड़ में कदम... स्कूल पहुंचने को रोज अव्यवस्थाओं से जंग लड़ रहे बच्चे

27 Aug 2026

VIDEO: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में प्रवेश का मौका, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

27 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू के लक्षण...गले में खराश और सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, तुरंत चिकित्सक को दिखाएं; एसएन में शुरू हुई स्क्रीनिंग

27 Aug 2026

बदायूं में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, पेड़ पर लटका शव

27 Aug 2026

पीलीभीत: मारपीट में बीच-बचाव करने गए किसान की मौत, युवक पर डंडा मारने का आरोप

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed