फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Rajiv wins gold medal at the Commonwealth Para Fencing Championship; having started his journey in powerlifting, he is now bringing glory to the district on the international stage.

करनाल: राष्ट्रमंडल पैरा तलवारबाजी चैंपियनशिप में राजीव ने जीता स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग से शुरू किया था सफर, आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे जिले का नाम

Mon, 31 Aug 2026 01:46 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:46 PM IST
Karnal: Rajiv wins gold medal at the Commonwealth Para Fencing Championship; having started his journey in powerlifting, he is now bringing glory to the district on the international stage.
करनाल। इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों के आगे शारीरिक बाधाएं भी घुटने टेक देती हैं। इस बात को सच कर दिखाया जिले के होनहार पैरा एथलीट राजीव ने। कभी जिम की चार दीवारों में पावर लिफ्टिंग से अपने खेल जीवन की शुरुआत करने वाले राजीव ने आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश , प्रदेश और जिले का परचम लहराया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रमंडल पैरा तलवारबाजी चैंपियनशिप में राजीव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे राजीव का सालों का कड़ा संघर्ष, अनदेखी और सुविधाओं का अभाव भी छिपा हुआ है। राजीव की खेल यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पॉवरलिफ्टर के रूप में की थी। पॉवरलिफ्टिंग के दौरान उन्होंने अपनी शारीरिक ताकत और एकाग्रता को साबित किया। राजीव ने बताया कि उनके सीधे पैर का पंजा मुड़ा हुआ था। वर्ष 2009 में ऑपरेशन करवाने के बाद स्थिति बॉडी बिल्डिंग के लिए बेहतर नहीं रही। ऐसे में वर्ष 2011 में उन्होंने तलवारबाजी शुरू की। उन्होंने बताया कि वह जन्म से ही 95 प्रतिशत दिव्यांग हैं। दोनों पैर ठीक से काम नहीं करते। इसके बाद राजीव ने पैरा तलवारबाजी की ओर रुख किया। पॉवरलिफ्टिंग से मिली शारीरिक मजबूती और मानसिक दृढ़ता ने उन्हें तलवारबाजी के ट्रैक पर तेजी से आगे बढ़ने में मदद की। दिन-रात की कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन से उन्होंने वर्ष 2012 में उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपना पहला पदक जीता था। उन्होंने बताया कि उस समय उनके कोच सत्यवीर सिंह जो मौजूदा समय में जिला खेल अधिकारी है। उनके कहने पर ही उन्होंने तलवारबाजी खेल शुरू किया था। जिसमें उन्होंने पहले राज्य, फिर राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान या सुविधा की मोहताज नहीं होती। राष्ट्रमंडल पैरा तलवारबाजी चैंपियनशिप में राजीव ने अपनी गति, सटीक निशाने और बेहतरीन रणनीति से विरोधी खिलाड़ियों को पस्त कर दिया। फाइनल मुकाबले में राजीव का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने अंतिम पलों में अपने विरोधी पर बढ़त बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना और राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को ऊपर उठते देखना मेरी जिंदगी का सबसे गर्व महसूस कराने वाला क्षण था। यह पदक सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में मेरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ियों की प्रतिभा एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने और स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल व्यवस्था की एक कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया है। जिले में जमीनी स्तर पर पैरा खिलाड़ियों के लिए ढांचागत सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने बताया कि पैरा फेंसिंग के लिए विशेष प्रकार की व्हीलचेयर, रैंप और आधुनिक तलवारबाजी उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो स्थानीय खेल स्टेडियमों में उपलब्ध नहीं हैं। साथ में राजीव ने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी और यात्रा के लिए भारी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकारी स्तर पर प्रोत्साहन राशि मिलने में होने वाली देरी खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ती है। यदि उन्हें बुनियादी सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण समय पर मिले, तो जिले से कई अन्य खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि जिले में पैरा खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाए तो खिलाड़ी पैरालंपिक में भी देश का नाम रोशन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, देर रात रेहड़ियों और दुकानों की अचानक चेकिंग

Shamli: अंकित के पिता सतबीर फौजी बोले- इंसाफ अभी आधा मिला, सभी हत्यारों का हो एनकाउंटर

31 Aug 2026

उज्जैन: त्रिनेत्र के साथ सूर्य-चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

31 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में भीषण सड़क हादसा...पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु

31 Aug 2026

Shamli: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़

31 Aug 2026
विज्ञापन

Baghpat: माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, धर्मेंद्र के खिलाफ तीन राज्यों में हत्या, जानलेवा हमला करने समेत 55 मामले दर्ज, अंबेडकरनगर जेल में बंद है माफिया

31 Aug 2026

Meerut: कल से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजन, नदी किनारे मिली बाइक

31 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30 Aug 2026

राष्ट्रीय टोंग-इल मू-डो प्रतियोगिता के लिए में 28 खिलाड़ियों का हुआ चयन

30 Aug 2026

नोएडा में मारहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की इमारत मलबे में तब्दील

30 Aug 2026

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर आर्यंस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, डॉ. हरीश अध्यक्ष, सचिव बनीं डॉ. पुष्पा

30 Aug 2026

रीवा: निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मरीज की दर्दनाक मौत, परिजनों का हंगामा

30 Aug 2026

सहपऊ में बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

30 Aug 2026

बदायूं: महिला दुकानदार से सोने की चूड़ियां ठगी, फिर पैर छूकर भाग गए आरोपी; देखें वीडियो

30 Aug 2026

गुरुग्राम में हाईवे पर तीन पाइप डालने से पानी निकासी होगी बेहतर

30 Aug 2026

दनकौर के अखाड़े में जोर आजमाएंगे ईरानी पहलवान

30 Aug 2026

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 72 घंटे का चलाया ऑपरेशन चक्र

30 Aug 2026

होटल बुला मांगे एक लाख, मना करने पर पति ने पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी शिक्षिका को मारा चाकू

30 Aug 2026

पलवल के घोड़ी में टायर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, खेल मंत्री गौरव गौतम ने की शिरकत

30 Aug 2026

बाढ़ प्रभावित बलिया के परिवारों के लिए 5,000 खाद्य एवं स्नैक पैकेट रवाना

30 Aug 2026

गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी

30 Aug 2026

मुरैना: 50 से ज्यादा बंदूकधारियों ने गोली मारकर फोड़ी मटकियां, जानिए क्या था पूरा मामला

30 Aug 2026

गुरुग्राम में 30 युवकों ने गोदाम मालिक व दो श्रमिकों पर लाठी-डंडे से किया हमला

30 Aug 2026

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

30 Aug 2026

गुरुग्राम में बढ़ रहे मच्छर जनित बीमारियों के मामले

30 Aug 2026

वेव राइडर्स की 20 सदस्यीय टीम तैयार, टीजीसीएल में खिताब पर नजर

30 Aug 2026

फरीदाबाद के SGM नगर में मकान पर पुलिस का छापा

30 Aug 2026

गति शक्ति में शामिल हुई गुरुग्राम मेट्रो परियोजना

30 Aug 2026

महोबा: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक लहचूरा बांध में डूबा, मौत

30 Aug 2026

विस्थापन की विभीषिका को लेकर कलाकारों ने किया दंश का मंचन, किरदारों के अभिनय को सराहा गया

30 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed