फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City receives four projects worth rs 23.67 crore

Karnal News: शहर को मिली 23.67 करोड़ की चार परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
City receives four projects worth rs 23.67 crore
सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल स्मार्ट सिटी की करीब 23.67 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर शहरवासियों को सुविधाओं की सौगात दी। सुबह नौ बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स में ऑब्जरवेशन सेंटर, सेक्टर-33 में कम्युनिटी हॉल, पुस्तकालय भवन व बैडमिंटन-वॉलीबॉल कोर्ट, सेक्टर-32 में कम्युनिटी सेंटर तथा सेक्टर-9 में सड़क नवीनीकरण व शहीद उधम सिंह पार्क के विकास कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

1. शक्ति कॉलोनी में 4.03 करोड़ से ऑब्जरवेशन सेंटर
मनोहर लाल ने सबसे पहले शक्ति कॉलोनी कॉम्पलेक्स में करीब 4.03 करोड़ की लागत से 2400 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार ऑब्जरवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। मिश्रित उपयोग विकास के तहत बनाए गए इस भवन का कवर्ड एरिया 1733.40 वर्ग मीटर है। भवन में भूतल के अलावा प्रथम और द्वितीय तल बनाए गए हैं। प्रथम तल पर दो कार्यालय कक्ष, स्टोर, दो बाल कल्याण समिति कक्ष, मनोरंजन कक्ष, डाइनिंग हॉल, दो बेडरूम और काउंसलिंग रूम की सुविधा है। वहीं डोरमेटरी, दो कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, पांच शौचालय और पांच शौचालय बनाए गए हैं। द्वितीय तल पर डोरमेटरी, डॉक्टर केबिन, सिक रूम, वर्कशॉप और पांच शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


2. सेक्टर-33 में 11.20 करोड़ से सामुदायिक व खेल सुविधाएं
सेक्टर-33 में 11.20 करोड़ रुपये से विकसित कम्युनिटी हॉल, पुस्तकालय भवन, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। परियोजना का क्षेत्रफल 8560 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 5745 वर्ग मीटर है। 799.72 वर्ग मीटर में बने कम्युनिटी हॉल में पार्टी लॉन, लॉबी, प्रवेश लॉबी, कार्यालय और ग्रीन रूम की सुविधा है। वहीं 626.09 वर्ग मीटर में बने पुस्तकालय भवन में रिसेप्शन, रीडिंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल लाइब्रेरी और कैफे की सुविधा उपलब्ध होगी। परिसर में बैडमिंटन के तीन और वॉलीबॉल के दो कोर्ट बनाए गए हैं। कम्युनिटी सेंटर में भूतल के अलावा प्रथम और द्वितीय तल हैं, जिनकी क्षमता करीब 500-500 लोगों की है। कॉन्फ्रेंस हॉल में 30 और कैफेटेरिया में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पुस्तकालय भवन में 50 लोगों की क्षमता वाला ऑडियो-वीडियो कक्ष, 30 लोगों का कॉन्फ्रेंस कक्ष और डिजिटल लाइब्रेरी में 58 लोगों के बैठने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ से कम्युनिटी सेंटर
सेक्टर-32 में 7.24 करोड़ से तैयार कम्युनिटी सेंटर का भी उद्घाटन किया। इसमें भूतल, प्रथम तल और टे्रस फ्लोर बनाया गया है। 992 वर्ग मीटर के भूतल पर कमेटी कक्ष, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देश्यीय हॉल, किचन, डेक और शौचालय हैं। 776 वर्ग मीटर के प्रथम तल पर जिम, टेबल टेनिस, रीडिंग रूम, ब्राइडल सूइट तथा अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। टे्रस फ्लोर पर मम्टी और मशीन रूम बनाया गया है। यहां करीब 500 लोगों की क्षमता की व्यवस्था है।


4. सेक्टर-9 में सड़क नवीनीकरण और पार्क
चौथी परियोजना के तहत सेक्टर-9 में सड़क नवीनीकरण एवं शहीद उधम सिंह पार्क के विकास कार्य का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 6.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित पार्क में 4500 फीट लंबा पैदल पथ, कैटल और मेन गेट, करीब 1000 मीटर चहारदीवारी, 750 पौधे और 3900 वर्ग मीटर में घास का लॉन तैयार किया गया है। पार्क में 20 बेंच, 200 खजूर के पेड़ और चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए गए हैं। चारों परियोजनाओं के शुरू होने से शहरवासियों को सामाजिक, शैक्षणिक, खेल और मनोरंजन से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed