{"_id":"673b3d0b7f57fde6340d7f00","slug":"video-bhajapa-ka-sathasaya-abhayana-sa-harayanae-ma-jaugdha-10-lkha-sa-jayatha-lga-bdal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा के सदस्य अभियान से हरियाणा में जुड़े 10 लाख से ज्यादा लोग- बडौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा के सदस्य अभियान से हरियाणा में जुड़े 10 लाख से ज्यादा लोग- बडौली
करनाल में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में 21 अगस्त 2024 से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। सरकार का गठन होने के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत हरियाणा में की गई है। यह शुरुआत देश भर में हुई है। वहीं सात प्रांत ऐसे थे जहां चुनावी प्रक्रिया के कारण अभियान को रोका गया था। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चला हुआ है। हर 6 वर्ष के बाद जो पुराने कार्य करता है। उन्हें दोबारा से रिन्यू किया जाता है और नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया जाता है। भाजपा ने डिजिटल फोन के माध्यम से एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। 8800002024 नंबर पर कॉल के बाद एसएमएस जाता है। आपका सदस्यता संख्या और भारतीय जनता पार्टी में आपका स्वागत है। प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा सदस्य दर्ज हुए हैं। 20 हजार 629 बूथ पूरे हरियाणा में है। प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य पार्टी के बने और पूरे हरियाणा में 50 लाख सदस्य पार्टी के बने। आज मेरा 18वें जिले का प्रवास है। इस के बाद कुरुक्षेत्र का 19वां जिला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।