फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young woman riding a scooter critically injured after being hit by a speeding pickup truck.

Karnal News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Young woman riding a scooter critically injured after being hit by a speeding pickup truck.
पिकअप के नीचे फसी स्कूटी स्वयं
करनाल। सेक्टर-6 स्थित साईं बाबा मंदिर के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार फूसगढ़ निवासी तन्नु (19) को टक्कर मार दी। ई स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिकअप के नीचे जा फंसी। तन्नु उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरी।
विज्ञापन

सेक्टर-32/33 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लोगों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आरोप है कि चालक ने रेडलाइट की भी अनदेखी की। लोगों ने पिकअप चालक को घेर लिया था। घटना की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल युवती को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैंसी ने बताया कि युवती के पैर और सिर पर गंभीर चोटें हैं। पिता जगदीश उसे निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर चालक के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खराब सड़क और स्पीड ब्रेकर नहीं होने पर सवाल



राहगीर विनोद, अमन, सिद्धार्थ ने कहा कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण भी दिक्कत आती है। इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed