Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Two accused arrested in Jind for demanding extortion from a doctor in the name of Lawrence Bishnoi.
{"_id":"6a8d88e2d53ec70c03050a6d","slug":"video-two-accused-arrested-in-jind-for-demanding-extortion-from-a-doctor-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: डॉक्टर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मैसेज भेजकर मांगे थे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: डॉक्टर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मैसेज भेजकर मांगे थे एक करोड़ रुपये
जींद। सीआईए स्टाफ ने रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी सचिन निवासी पिपरिया, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) और सौरभ निवासी धर्मखेड़ी, हांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार को डीएसपी ऋषभ सोढी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बाल धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत सचिन ने एफआईआर में बताया कि वह बाल धर्मार्थ अस्पताल में फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत है और डॉ. आदिश जैन के पास काम करता है। 21 अगस्त सुबह 10:54 से 11:02 बजे के बीच उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम सचिन पंडित उर्फ नैंसी पंडित बताते हुए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया।
संदेश में कहा गया कि डॉ. आकाश जैन आठ दिन के अंदर एक करोड़ रुपये की रकम दे, अन्यथा दस दिन के अंदर उसे जींद में ही गोली मार दी जाएगी। धमकी मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम से मोबाइल नंबर लिया था। उसके बाद नंबर पर धमकी भरा नंबर भेज दिया था। सीआईए टीम ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर 24 अगस्त को आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 25 अगस्त को रोपी सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन के खिलाफ उत्तरप्रदेश में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है जबकि सौरभ के खिलाफ इससे पहले कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से रिमांड हासिल किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।