{"_id":"6aa596ada413d15cb506ee23","slug":"people-for-negligence-health-department-on-alert-regarding-dengue-jind-news-c-199-1-sroh1009-160175-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लापरवाही पर 950 लोगों को नोटिस, डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लापरवाही पर 950 लोगों को नोटिस, डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में डेंगू के 10 और मलेरिया के तीन मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एमसी क्षेत्र में घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास मच्छरों का लार्वा मिलने पर लापरवाही बरतने वाले अब तक 950 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना जांच कर रही हैं और प्रतिदिन 20 से 30 लोगों को नोटिस देकर साफ-सफाई और पानी जमा नहीं होने देने के लिए चेताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 10 और मलेरिया के तीन मामले सामने आए हैं। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के भी पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन बीमारियों को देखते हुए विभाग ने फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की करीब 200 टीमें फील्ड में उतारी गई हैं। टीमें घरों, दुकानों और अन्य स्थानों पर पानी जमा होने की स्थिति की जांच कर रही हैं। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और अन्य जगहों पर लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस देकर सतर्क किया जा रहा है।
बाक्स
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। घरों और आसपास पानी जमा न होने देने से मच्छरों के पनपने पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। बुखार होने पर लोगों को स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया