{"_id":"6a202a0367e012931404ecbb","slug":"video-the-people-of-malvi-village-told-their-problems-in-the-chaupal-program-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में मालवी गांव के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में मालवी गांव के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
अमर उजाला के मेरा गांव मेरी शान के चौपाल कार्यक्रम में बुधवार को गांव मालवी के ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से उनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने जल निकासी, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, खेतों के रास्तों की बदहाली और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महिलाओं ने गांव में संचालित शराब के ठेके को बंद करने की मांग भी रखी। राजेंद्र, अशोक, धर्मेंद्र, युद्धबीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। गांव की गलियां और सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं तथा कई दिनों तक घरों के आसपास पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के आसपास कोई ड्रेन नहीं है, जिसके कारण बरसाती पानी गांव और खेतों में ही ठहर जाता है। जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए प्रशासन से कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय तो हैं, लेकिन डॉक्टर केवल दिन के समय ही उपलब्ध रहते हैं। रात के समय किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे छह किलोमीटर दूर जुलाना ले जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। किसानों ने खेतों के कच्चे रास्तों और सिंचाई नालों के निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना था कि बारिश के दौरान खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। निकासी व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो जाती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने कहा कि कई-कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं आती। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। हैंडपंपों का पानी खारा होने के कारण लोगों को पीने के लिए कैंपर मंगवाने पड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।