{"_id":"6a9851e078747ebd41043292","slug":"video-jind-light-rain-in-the-afternoon-brings-relief-from-the-heat-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: दोपहर बाद हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: दोपहर बाद हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
जींद। जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे। दोपहर तक धूप और उमस का असर रहा, लेकिन बाद में आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं हुई, लेकिन इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के चलते जिले के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से दोपहर के समय भी गर्मी का असर कम रहा। वहीं, बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर कुछ समय तक बना रहा। हल्की बारिश का भी खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा, क्योंकि कई दिनों से बारिश नहीं होने से ज्वार, बाजरा, ग्वार, धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी।
जिले में अगले तीन-चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।