Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In view of rising inflation in Jind, daily wages for laborers have been fixed; a fine will be imposed for working at lower rates.
{"_id":"6a97b7b8f2dc673d550bf12b","slug":"video-in-view-of-rising-inflation-in-jind-daily-wages-for-laborers-have-been-fixed-a-fine-will-be-imposed-for-working-at-lower-rates-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों की दिहाड़ी तय, कम दिहाड़ी पर काम करने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों की दिहाड़ी तय, कम दिहाड़ी पर काम करने पर लगेगा जुर्माना
क्षेत्र के बूढ़ा खेड़ा लाठर गांव में मजदूरों और मिस्त्रियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मिस्त्री सत्यवान ने की। बैठक में बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों और मिस्त्रियों की दिहाड़ी को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक में तय किया गया कि अब मजदूर की दिहाड़ी 1000 रुपये और मिस्त्री की दिहाड़ी 1500 रुपये होगी।
मिस्त्री सत्यवान ने कहा कि पिछले कुछ समय से महंगाई लगातार बढ़ रही है। मजदूर और मिस्त्री मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में उनकी मेहनत के अनुरूप उचित दिहाड़ी मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी की सहमति से दिहाड़ी निर्धारित की गई है, ताकि किसी मजदूर या मिस्त्री को उसकी मेहनत का उचित मेहनताना मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई मजदूर निर्धारित 1000 रुपये से कम दिहाड़ी पर काम करने जाता है तो उस पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी प्रकार निर्धारित 1500 रुपये से कम दिहाड़ी पर काम करने वाले मिस्त्री पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।