नौवीं मंजिल से कूदा इंटीरियर डिजाइनर: गाजियाबाद के तनुश्री अपार्टमेंट में हादसा, वारदात के पीछे आ रही ये वजह
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात घरेलू कलह के बाद कृष्ण कुमार काफी तनाव में थे। बुधवार देर रात करीब एक बजे उन्होंने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंसल तनुश्री अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से गिरकर 34 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। युवक के घरेलू कलह के बाद डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक की पहचान कृष्ण कुमार के तौर पर हुई
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण कुमार वत्स पुत्र विजय कुमार वत्स के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ अंसल तनुश्री अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल में फ्लैट संख्या ए-703 में रहते थे। परिजनों के मुताबिक कृष्ण कुमार वत्स इंटीरियर डिजाइन का काम करते थे।
रात एक बजे लगाई छलांग
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात घरेलू कलह के बाद कृष्ण कुमार काफी तनाव में थे। बुधवार देर रात करीब एक बजे उन्होंने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में परिजन उन्हें सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नहीं मिला सुसाइड नोट
औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसीपी के मुताबिक परिजनों ने घरेलू कलह को घटना की वजह बताया है। शव का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।