Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Public Health SDC arrested for taking a bribe of Rs 15,000 in exchange for clearing bills worth Rs 15 lakh.
{"_id":"6aec69df9f05e2c03c0d3bc5","slug":"video-public-health-sdc-arrested-for-taking-a-bribe-of-rs-15000-in-exchange-for-clearing-bills-worth-rs-15-lakh-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 लाख के बिल पास करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पब्लिक हेल्थ का एसडीसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख के बिल पास करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पब्लिक हेल्थ का एसडीसी गिरफ्तार
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीसी धर्मवीर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ठेकेदार के 15 लाख रुपये के बकाया बिल पास करने की एवज में तीन प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। मामले में एचकेआरएन के ग्रुप डी कर्मचारी का नाम भी सामने आया है। उसके माध्यम से रिश्वत की राशि एसडीसी तक पहुंची थी। एसीबी उससे पूछताछ कर रही है।
रामगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। उसके डिवीजन नंबर दो में नौ लाख और डिवीजन नंबर एक में छह लाख रुपये के बिल पिछले करीब दो साल से बकाया थे। बिलों का भुगतान करवाने के लिए वह एसडीसी धर्मवीर से मिला तो उसने 15 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में तीन प्रतिशत के हिसाब से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम गठित कर ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को 500-500 रुपये के 30 नोट दिए गए। वहीं, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडीसी धर्मवीर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
वर्जन
15 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में एसडीसी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में एचकेआरएन के ग्रुप डी कर्मचारी से भी रुपये बरामद हुए हैं। कर्मचारी ने रुपये लेकर एसडीसी को दिए थे, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि रुपये किस काम के लिए दिए जा रहे हैं। एसीबी ने एसडीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--महेंद्र, निरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।