Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Eligible women urged to avail benefits of Deendayal Lado Lakshmi Yojana-2; call for registration.
{"_id":"6ab2ac6adde9010e700f6767","slug":"video-jind-eligible-women-urged-to-avail-benefits-of-deendayal-lado-lakshmi-yojana-2-call-for-registration-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पात्र महिलाएं उठाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 का लाभ, पंजीकरण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पात्र महिलाएं उठाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 का लाभ, पंजीकरण का आह्वान
जींद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 के तहत पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने पंजीकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। एडीसी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में पात्र महिलाओं से आह्वान किया कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 61,350 महिलाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं, जबकि लाडो लक्ष्मी योजना-2 के तहत करीब 72,332 महिलाएं पात्र हैं। योजना के दूसरे चरण से पात्र महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में अब तक 2,767 पात्र महिलाओं ने योजना-2 के तहत पंजीकरण करवाया है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के साथ पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र महिला जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।