{"_id":"6ab2ac84261ca61e050c343e","slug":"video-jind-car-crashes-into-tree-one-youth-dead-four-injured-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद। ढाठरथ से खांडा मार्ग पर सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय तरसेम की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अलेवा निवासी रमेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका करीब 35 वर्षीय बेटा तरसेम कार लेकर अपने चचेरे भाई अमरजीत और गांव के ही संदीप के साथ कार्यवश कालवा रिश्तेदारी में गया था। वापसी के दौरान भुरायण निवासी दीपक फौजी और दीपक भी उनके साथ कार में सवार हो गए। देर रात पांचों कार से ढाठरथ-खांडा मार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे। ढाठरथ और खांडा के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तरसेम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनजीत, संदीप, दीपक फौजी और दीपक का उपचार शुरू किया गया। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
वर्जन
कार सवार लोग रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
--आत्माराम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।