Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: A grand Tiranga Yatra was taken out in Narwana to pay tribute to the martyrs.
{"_id":"6a79e3664f025622ab0eae48","slug":"video-jind-a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-narwana-to-pay-tribute-to-the-martyrs-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद : नरवाना में शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए नरवाना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद : नरवाना में शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए नरवाना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
नरवाना। आजादी के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नरवाना में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने यात्रा का नेतृत्व किया। जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल और कर्ण प्रताप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, युवा क्लबों और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों ने ‘शहीद अमर रहें’, ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’, ‘आजादी के पुरोधा अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्तों के बलिदान की गौरवगाथा का महीना है। करीब 90 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक ज्ञात-अज्ञात वीरों और देशभक्तों ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में जान न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके बलिदान को याद करना है। यात्रा के दौरान मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, बलदेव वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, एडवोकेट राजेश शर्मा, तेजपाल शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा समेत भाजपा कार्यकर्ता, मंत्री के निजी सहायक मनोज, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।