फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women and children made aware of nutrition and anemia.

Jind News: पोषण और एनीमिया के प्रति महिलाओं-बच्चों को किया जागरूक

Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women and children made aware of nutrition and anemia.
फोटो 29जेएनडी11-सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर हुए कार्यक्रम में पहुंची नगर परिष
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लक्ष्मी नगर और शिव कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा जिला महामंत्री पुष्पा तायल मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। विभागीय कर्मचारियों ने एनीमिया से बचाव के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की जानकारी दी। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण के साथ स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed