फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Shabd Samman 2026 date extend oct 10 literary honor nominations akashdeep thap chhap bhasha bandhu

अमर उजाला शब्द सम्मान-2026: प्रस्ताव भेजने की तारीख बढ़ी, अब 10 अक्तूबर तक भेजें प्रविष्टियां

Wed, 30 Sep 2026 06:48 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 30 Sep 2026 06:48 AM IST
सार

अमर उजाला शब्द सम्मान-2026 के लिए साहित्यकारों की कृतियों और उनके नाम के प्रस्ताव भेजने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब प्रविष्टियां 10 अक्तूबर तक भेजी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Shabd Samman 2026 date extend oct 10 literary honor nominations akashdeep thap chhap bhasha bandhu
अमर उजाला शब्द सम्मान 2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

विस्तार

प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान-2026 के लिए अब 10 अक्तूबर, 2026 तक प्रस्ताव और अनुशंसाएं भेजी जा सकेंगी। आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों की इस यात्रा का यह आठवां क्रम है। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।
विज्ञापन


कौन भेज सकते हैं प्रस्ताव?
शब्द सम्मान-2026 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसा भेज सकता है।

किस वर्ष के प्रकाशन मान्य होंगे?
प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस वर्ष विचारार्थ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कहां भेज सकते हैं प्रस्ताव?
प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 10 अक्तूबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का 8वां पड़ाव?

  • किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
  • वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान... (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान और (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। 

अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान
इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed