फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Child dies during treatment; family accuses doctors of negligence.

Jind News: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Child dies during treatment; family accuses doctors of negligence.
29जेएनडी26: जुलाना में निजी अस्पताल के बाहर बच्चे की मौत के मामले में चिकित्सकों पर आरोप लगाते
जींद। रिढ़ाना कॉलोनी निवासी राहुल ने दो साल एक माह के बेटे भाविक की इलाज के दौरान मौत के मामले में जुलाना के निजी अस्पताल के दो डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर पीजीआई रोहतक रेफर नहीं किया गया। बाद में गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसके फेफड़ों में उल्टी फंसी होने की बात कही। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक, जींद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत भेजी है। शिकायत में निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

15 सितंबर को शुरू हुई थी परेशानी
शिकायत के अनुसार 15 सितंबर को भाविक को अचानक उल्टी होने लगी। परिजन उसे जींद के एक निजी अस्पताल में डॉ. सुरेश जैन के पास लेकर गए। वहां बच्चे के कई टेस्ट कराए गए और इलाज के बाद उसी दिन घर भेज दिया गया। 19 सितंबर को रिपोर्ट दिखाने पर डॉक्टर ने बच्चे को सामान्य बताते हुए उल्टी की परेशानी बताई। 22 सितंबर की सुबह बच्चे को दोबारा उल्टी हुई। करीब नौ बजे उसे सकीन अहलावत अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि वहां बच्चे को इंजेक्शन दिया गया और जल्द ठीक होने की बात कही गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जल्द ठीक होने का भरोसा देते हुए रेफर नहीं किया
24 सितंबर की रात करीब 2:45 बजे बच्चे की आंखें ठहर गईं और उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि परिजनों ने कई बार पीजीआई रोहतक रेफर करने के लिए कहा लेकिन डॉक्टरों ने जल्द ठीक होने का भरोसा देते हुए रेफर नहीं किया। बाद में गंभीर हालत में बच्चे को एंबुलेंस से पीजीआई रोहतक भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद फेफड़ों में उल्टी फंसी होने की बात बताई। पाइप डालकर फेफड़ों से उल्टी निकालने का प्रयास किया गया लेकिन बच्चे की हालत नहीं संभली और उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे रोहतक के नोबल हार्ट अस्पताल भी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच की जा रही
मामले में जुलाना चौकी में बच्चे के पिता राहुल ने शिकायत दी। जांच अधिकारी अजय ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed