{"_id":"68693f734858c017190c178b","slug":"video-hare-ka-sahara-seva-samiti-sent-a-bus-to-khatu-dham-and-salasar-2025-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हारे का सहारा सेवा समिति ने खाटू धाम व सालासर के लिए बस को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हारे का सहारा सेवा समिति ने खाटू धाम व सालासर के लिए बस को किया रवाना
समाजसेवी पवन गर्ग और रमेश ढिल्लों ने राजस्थान के खाटू धाम और सालासर धाम के लिए हारे का सहारा सेवा समिति की बस को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को शहर के विद्यापीठ मार्ग स्थित समिति के कार्यालय के बाहर से पूजा अर्चना कर रवाना किया।
इसके बाद समाजसेवी पवन गर्ग और रमेश ढिल्लो ने कहा कि समिति बाबा श्याम का संकीर्तन हर साल करवाती है। इस बार चौथा संकीर्तन छह सितंबर को होगा। इसमें कोलकाता, दिल्ली और जींद के कलाकार बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि हारे का सहारा सेवा समिति धार्मिक और समाजसेवा के काम करवाती है। प्रधान विवेक गर्ग ने कहा की समिति बाबा के आशीर्वाद से हर साल संकीर्तन करवाती है। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग और बाबा के भक्त शामिल होते हैं। समिति इसके अलावा गरीब जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस, सर्दी से बचाव के कपड़े भी बांटती है। गरीब घरों की बेटियों को अपनी बेटी मानकर उनकी शादी करवाती है। इस अवसर पर महासचिव केशव गर्ग, उप प्रधान सचिन गोयल, सह सचिव राजकुमार रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, प्रवक्ता दिनेश सोनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।