{"_id":"6a987fac36afc3ff260d347e","slug":"farmers-adamant-on-demanding-proper-compensation-protest-continues-for-the-third-day-jind-news-c-197-1-snp1018-159811-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचित मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, तीसरे दिन भी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचित मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, तीसरे दिन भी धरना
विज्ञापन
सोहटी गांव में अपनी मांगों को लेकर धरना देते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। सोहटी में पावर ग्रिड लाइन के खंभे लगाने के विरोध में किसानों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
धरने की अगुवाई कर रहे जयप्रकाश आर्य ने कहा कि किसान पहले भी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को लॉटरी सिस्टम के तहत मुआवजा देने की बात कहकर उनकी मांग से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा चाहते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर जमीन पर पावर ग्रिड लाइन के खंभे नहीं लगाने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। इस दौरान विकास, अश्वनी, प्रताप सिंह छिल्लर, अनिल, बलराज, सतीश राव और प्रवीन दहिया समेत अन्य किसान मौजूद रहे।