Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Dumping garbage in front of statues in Narwana will not be tolerated; SI Vishal had the waste removed overnight using a JCB.
{"_id":"6a9af3b26c8dddba250076d6","slug":"video-dumping-garbage-in-front-of-statues-in-narwana-will-not-be-tolerated-si-vishal-had-the-waste-removed-overnight-using-a-jcb-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना में प्रतिमाओं के सामने कचरा डालना बर्दाश्त नहीं: विशाल एसआई ने रात में जेसीबी से हटवाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में प्रतिमाओं के सामने कचरा डालना बर्दाश्त नहीं: विशाल एसआई ने रात में जेसीबी से हटवाया कचरा
नरवाना। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार रात 8:30 बजे अपोलो चौक पर सड़क पर डाले गए कचरे को नगर परिषद के एसआई विशाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हटाया। उन्होंने नगर परिषद की सरकारी जेसीबी मौके पर बुलवाई और निजी चालक से जेसीबी चलवाकर कचरे को उठवाया। इसके बाद अपोलो चौक को पूरी तरह साफ कर दिया गया। एसआई विशाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और यदि वे सफाई कार्य नहीं करना चाहते तो यह उनका निर्णय है, लेकिन शहर में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। उनकी प्रतिमाओं के सामने इस प्रकार कचरा डालना किसी भी सूरत में शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का इस तरह अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सकते। विशाल ने सफाई कर्मचारी नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शहर में किसी भी महापुरुष या स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के सामने कचरा डालने की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में भी प्रतिमाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि एसआई विशाल को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।