Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Dr. Middha reached among the shopkeepers who were angry with the action of HUDA department in Jind
{"_id":"6826008a6c559a0cfa0cfddd","slug":"video-dr-middha-reached-among-the-shopkeepers-who-were-angry-with-the-action-of-huda-department-in-jind-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में हुडा विभाग कार्रवाई से नाराज दुकानदारों के बीच पहुंचे डा. मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में हुडा विभाग कार्रवाई से नाराज दुकानदारों के बीच पहुंचे डा. मिड्ढा
जींद की दीवान खाना मार्केट में हुडा विभाग अधिकारियों द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कडा संज्ञान लिया है। गुरूवार को डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा जरूरतमंद व छोटे दुकानदारों के बीच पहुंचे और सांत्वना दिया। यहां हुडा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इन हुडा अधिकारियों की मौजूदगी में डा. मिड्ढा ने स्पष्ट कहा कि जब कार्रवाई के दौरान लोग अपना दुख जता रहे थे और बिना नोटिस की कार्रवाई की बात कर रहे थे तो अधिकारियों को भी कार्रवाई रोकनी चाहिए थी।
अब कार्रवाई से जो इन दुकानदारों को नुकसान हुआ है वो इसे अपनी तरफ से भरेंगे। छोटे व जरूरतमंद व्यापारियों की दुकानों को अचानक हटवाना बहुत ही गलत है। इससे उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। क्योंकि एक दुकान से पूरा परिवार चलता है। यहां तक की लोग कर्ज लेकर दुकान लगाते हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को हुडा विभाग के अधिकारियों ने पालिका बाजार, दीवाना खाना मार्केट में फडों को तोडऩे का काम किया था। हालांकि कार्रवाई को रूकवाने के लिए दुकानदार गिडगिडाते रहे लेकिन कार्रवाई नही रोकी। इस कार्रवाई को रूकवाने के लिए दुकानदार डिप्टी स्पीकर आवास पर पहुंचे थे।
दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नही दिया गया। अब वह अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे। कैसे उनका पेट भरेंगे। प्रशासन उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है।
फड़ वालों के बीच पहुंचे डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा गुरूवार को फड़ दुकानदारों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। यहां छोटे दुकानदारों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हुडा विभाग के अफसरों ने बिना किसी नोटिस के उनके रोजगार पर लात मारी है। यहां डिप्टी स्पीकर ने चेताया कि अगर आगे बिना किसी नोटिस के किसी भी गरीब की दुकान या वैकल्पिक व्यवस्था दिए उजाड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व डबल इंजन की हरियाणा सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में गरीब कल्याण व गरीबों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस कार्य में अगर कोई विघ्र डालता है तो उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।