फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The committee raised 11,000 rupees to help Nepal flood victims.

Jind News: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समिति ने जुटाए 11 हजार रुपये

Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The committee raised 11,000 rupees to help Nepal flood victims.
फोटो 13जेएनडी08-नेपाल बाढ़ पीढि़यों के लिए एकत्रित की गई राशि देते हुए योग सेवा समिति सदस्य। स्
उचाना। नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए योग सेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। समिति की ओर से एकत्रित की गई यह राशि नरवाना से आई जिला प्रभारी सुमन की टीम को भेंट की गई ताकि बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचने में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी का सामाजिक दायित्व है। सेवा और सहयोग की भावना से किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है। इस नेक कार्य में समिति की पूरी टीम ने सहयोग किया। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed