{"_id":"6aa6f8712c002a04be03a411","slug":"the-lift-closed-just-days-after-its-inauguration-forcing-passengers-to-change-platforms-using-stairs-jind-news-c-199-1-sroh1006-160200-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही बंद हुई लिफ्ट, सीढ़ियों के सहारे प्लेटफार्म बदल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही बंद हुई लिफ्ट, सीढ़ियों के सहारे प्लेटफार्म बदल रहे यात्री
विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी02-रेलवे जंक्शन पर लगाई गई बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
जींद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट कई दिनों से बंद पड़ी है। बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
करीब 25 करोड़ से बना रेलवे स्टेशन के नए भवन का 17 जुलाई को नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। स्टेशन पर करीब तीन करोड़ से लिफ्ट भी लगाई गई है लेकिन उद्घाटन के कुछ दिनों बाद से ही लिफ्ट कभी चालू हो जाती है तो कभी बंद रहती है।
कई दिनों से यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बनी रहती है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने के कारण यात्रियों को कई बार सामान लेकर प्लेटफॉर्म बदलना पड़ता है। ऐसे में लिफ्ट की सुविधा यात्रियों के लिए काफी उपयोगी थी।
विज्ञापन
यात्री अनिल, सुनील, प्रवीण, मनोज, राहुल, गौरव का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा शुरू होने से लोगों को उम्मीद थी कि बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उद्घाटन के कुछ ही समय बाद लिफ्ट का बंद हो जाना यात्रियों के लिए निराशाजनक है। यात्रियों का कहना है कि यदि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बंद है तो रेलवे प्रशासन को इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए।
बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी
स्टेशन पर पहुंचने वाले बुजुर्ग यात्री रामभज, बाबूलाल, चंद्रभान, फूलमती, सरबती का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण उन्हें सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। कई यात्रियों के साथ सामान और बच्चे भी होते हैं। ऐसे में लिफ्ट बंद होने से प्लेटफॉर्म बदलना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं और बीमार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
लिफ्ट कुछ तकनीकी खामियों के कारण बंद है। इससे संबंधित कर्मचारियों को अवगत करवाया गया है। तकनीकी खामी दूर कर जल्द ही लिफ्ट चालू करवा दी जाएगी। -जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद