फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fulfilling every promise made to the public is a priority: Atri

जनता से किए हर वादे को पूरा करना प्राथमिकता : अत्री

Mon, 14 Sep 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fulfilling every promise made to the public is a priority: Atri
फोटो 13जेएनडी10-कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की ​शिकायत सुनते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्र
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उचाना हलके के लोगों ने विकसित उचाना का जो सपना देखा है उसे साकार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक रविवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन

विधायक अत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव वाले राज्यों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ योग्यता के आधार पर रोजगार देने की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुरू की थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके चलते प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया में योग्यता को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed