{"_id":"6aa6f84d06dcc4aaa209192f","slug":"warning-of-agitation-on-farmers-issues-including-irregularities-in-electricity-bills-and-stubble-management-jind-news-c-199-1-sroh1009-160227-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली बिलों में गड़बड़ी और पराली प्रबंधन समेत किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली बिलों में गड़बड़ी और पराली प्रबंधन समेत किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
13जेएनडी24: जिला स्तरीय बैठक में मौजूद भाकियू के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
जींद। भारतीय किसान यूनियन जिला जींद की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेंद्र रेढू को संरक्षक, जयपाल शीला खेड़ी को उपप्रधान, राजेंद्र महला को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. सिंह ढुल को संगठन से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उचाना ब्लॉक प्रधान के रूप में रमेश सिंहमार, सफीदों ब्लॉक प्रधान के रूप में मेहर सिंह, जींद ब्लॉक प्रधान के रूप में बिटू कंडेला को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बिजली विभाग द्वारा किसानों के कनेक्शनों की जांच के बाद भी बिजली बिलों में कथित रूप से गलत राशि जोड़ने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 सितंबर को जींद डिविजन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए सरकार से पर्याप्त संख्या में मशीनरी उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही माइनरों की सफाई और सिंचाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में 26 जनवरी 2026 की ट्रैक्टर-ट्रॉली यात्रा के दौरान शहीद हुए किसान के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई।