Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
556 talented individuals honored at the Children's Festival; meritorious children received awards.
{"_id":"6b0037c93c6de74e620ac055","slug":"video-556-talented-individuals-honored-at-the-childrens-festival-meritorious-children-received-awards-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल महोत्सव में 556 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल महोत्सव में 556 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार
जींद। किसी ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने कला और रचनात्मकता के दम पर अपनी पहचान बनाई। बाल महोत्सव-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 556 बच्चों को शुक्रवार को बाल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि और नगराधीश मोनिका रानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। एडीसी प्रदीप कुमार और नगराधीश मोनिका रानी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे बाल भवन में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। ऐसी गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होती हैं। अतिथियों ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने तथा उनके लिए पर्याप्त समय निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार का मार्गदर्शन और सहयोग बच्चों के लिए जरूरी है। इससे उन्हें अकेलेपन, मोबाइल की लत और नशे जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद मिलेगी। बच्चों को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवानी ने किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग देने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों व परिषद के आजीवन सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, डॉ. सुमिता आसरी, डॉ. हिमांशु गर्ग व प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।