{"_id":"6b0c6c5c31a694992902c877","slug":"resolving-the-publics-problems-is-the-priority-dr-krishan-middha-jind-news-c-199-1-sroh1006-164602-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता : डॉ. कृष्ण मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता : डॉ. कृष्ण मिड्ढा
विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी20-जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के लोग उनके लिए परिवार के समान हैं।
रविवार को जींद स्थित मिड्ढा क्लीनिक में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने। कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों से डॉ. मिड्ढा ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।
उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोग अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रख सकें। इससे क्षेत्र की जरूरतों और जनसमस्याओं को समझने के साथ उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल जनता के बीच रहना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए लगातार प्रयास करना भी है। लोगों के सुझाव क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन के साथ संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।