Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Speaking in Jhajjar, Deepender Hooda said the BJP has run out of steam, and the public has refrained from lighting lamps in their homes [in support of the party].
{"_id":"6aad1d4bb2a4b918f80fa1d9","slug":"video-speaking-in-jhajjar-deepender-hooda-said-the-bjp-has-run-out-of-steam-and-the-public-has-refrained-from-lighting-lamps-in-their-homes-in-support-of-the-party-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका, जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका, जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा वालों का तेल सूख चुका है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देशभर में घर-घर दीप जलाने की अपील की थी, लेकिन आम लोगों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई।
वह शुक्रवार को रेवाड़ी रोड स्थित प्रीति गार्डन में झज्जर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने की। बैठक में बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भी शिरकत की। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल का कथित कार्यकाल जनता के सामने है और देश का नौजवान अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम बच्चों और युवाओं के भविष्य की बजाय भाजपा नेताओं का भविष्य बनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के बाढ़सा स्थित एनसीआई के भूमि पूजन और निर्माण को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताए जाने पर भी हुड्डा ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि इलाके की जनता एनसीआई के इतिहास से परिचित है। हुड्डा के अनुसार वर्ष 2009 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रामदास ने यहां दौरा किया था और वर्ष 2012 में गुलाम नबी आजाद के आने तक एनसीआई की ओपीडी शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खेड़ीजसौर में आकर रखी थी और यह कार्य 2014 के लोकसभा चुनाव से करीब एक माह पहले शुरू हुआ था। यूपीआई पर टैक्स संबंधी सवाल पर हुड्डा ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है और दुनिया में देश की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए चीनी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से टैक्स और महंगाई के जरिए वसूली कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।