{"_id":"6aacc89cc25ae1a924004736","slug":"video-video-vashavakarama-paratama-ka-bhavaya-shabhayatara-nakal-tamasa-tata-para-tha-vathaii-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विश्वकर्मा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, तमसा तट पर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विश्वकर्मा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, तमसा तट पर दी विदाई
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर के उस्मापुर कुटिया बाग में श्री विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की बृहस्पतिवार देर रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री और उपाध्यक्ष राजेश मौर्य के नेतृत्व में निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विश्वकर्मा मंदिर पहुंचने पर विकास निषाद, सोनू गौड़, गुड्डू मिस्त्री, राजेश मौर्य और गोपाल समेत श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
इसके बाद शोभायात्रा तमसा तट पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विदाई दी गई। इस दौरान सितारा देवी, देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, मनोज पांडेय, शनि जायसवाल, अजीत निषाद, गुर्दाना पांडेय, कप्पू गुप्ता, हरिश्चंद्र राजभर, रवि मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद, सोनू मौर्य, मायाराम मौर्य, सौरभ मौर्य और निखिल मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।