फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Political turmoil in Bahadurgarh; Paleram raises questions about BJP councilors.

बहादुरगढ़ में सियासी घमासान, भाजपा पार्षदों पर पालेराम ने उठाए सवाल

Sun, 27 Sep 2026 05:46 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:46 PM IST
Political turmoil in Bahadurgarh; Paleram raises questions about BJP councilors.
बहादुरगढ़। नगर परिषद में विकास कार्यों के श्रेय और राजनीतिक खींचतान को लेकर भाजपा में अंदरूनी घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को विधायक राजेश जून के खेमे में गए भाजपा के कुछ पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी पर उनके वार्डों में विकास कार्य रोकने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अब भाजपा नेता एवं नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम शर्मा चेयरपर्सन सरोज राठी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर इन पार्षदों की कार्यशैली और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठाए। पालेराम शर्मा ने कहा कि खुद को भाजपा का पार्षद और कार्यकर्ता बताने वालों को पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन के साथ भी खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये वहीं पार्षद हैं जो सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम में भी नहीं आए थे। एक पार्षद तो पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में कुर्सी फेंककर भाग गया था। पार्टी का बहिष्कार किया था। पार्टी के सभी कार्यक्रमों से ये पार्षद दूरी बनाए रखते हैं, जबकि नगर परिषद में चेयरपर्सन को हटाने की प्रक्रिया में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी विरोधी हर कार्य में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई पार्षद भाजपा की विचारधारा में विश्वास रखता है तो उसे पार्टी संगठन के साथ भी खड़ा होना चाहिए। अब इसकी सूचना पार्टी हाईकमान को दे दी हैं और इनके स्थान पर आने वाले नगर परिषद चुनाव में दूसरे उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट दिलाने का काम किया जाएगा। ये पार्षद यदि पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं तो इनके द्वारा पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा भी दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिन पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगाए हैं, उनके वार्डों में ही सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। पालेराम ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के पीछे स्वार्थ की राजनीति है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्षद को विकास कार्यों को लेकर शिकायत है तो उसे सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय चेयरपर्सन के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। पूर्व वाइस चेयरमैन ने अपने पद से हटाए जाने के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ पार्षदों ने विपक्षी पार्षदों के साथ मिलकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाया था। अब वही पार्षद चेयरपर्सन सरोज राठी के खिलाफ भी मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी के मंच और संगठन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर चल रही श्रेय की राजनीति पर भी पालेराम ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नारियल फोड़ने से शहर का विकास नहीं होता, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने से विकास होता है। विधायक राजेश जून को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने भारी मतों से चुना है और उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करना चाहिए। 70 हजार वोटों से जिताने वाली जनता और सहयोगियों के भरोसे पर खरा उतरना चाहिए। किसी महाठग गठबंधन के झांसे में नहीं आना चाहिए। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सैनी, रणबीर और मनमोहित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

27 Sep 2026

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर के पास टेढ़ा हुआ बिजली का पोल

27 Sep 2026

फरीदाबाद: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को भी दी जाएगी दवा, सप्ताह में एक गोली तीन महीने तक देने की तैयारी

27 Sep 2026

लुधियाना में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे

27 Sep 2026

पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी

27 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर

27 Sep 2026

हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच

27 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बारिश के चलते टेढ़ी पुलिया चौराहे से गुडंबा थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरा पेड़

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- राहुल गांधी ने न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया

27 Sep 2026

सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की गला काटकर हत्या

27 Sep 2026

लखनऊ में एसआईआर को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए

27 Sep 2026

विहिप हरियाणा ने अशोक सिंहल को किया याद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

27 Sep 2026

अलीगढ़ में मौसम कुछ खुला, अभी भी छाए काले बादल

27 Sep 2026

लखनऊ में जी-20 रोड से गोमती नगर की ओर आने वाली सड़क के अंडरपास में जलभराव, की गई बंद

27 Sep 2026

शिमला में रविवार को भी खुले बैंक, कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

27 Sep 2026

लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास सीजी सिटी में करीब 100 मीटर धंसी सड़क

27 Sep 2026

मंडी: 200 बैग से शुरू किया मशरूम का कारोबार, अब 7 हजार बैग तक पहुंचा; हर माह डेढ़ लाख रुपये की कमाई

27 Sep 2026

बरेली: मीरगंज इलाके में खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक घायल

27 Sep 2026

पुण्यतिथि पर 'संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

27 Sep 2026

विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर नमामि गंगे ने दिया संदेश, नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन; VIDEO

27 Sep 2026

ट्रेड शो: यूपी में तैयार हो रही पांचवीं पीढ़ी की पिस्टल, सेना की जरूरतों पर फोकस

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पानी कम हुआ तो भी परेशानियां कम नहीं; लोगों ने बयां किया दर्द

27 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed