फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Ambulance collides with a trailer on Badli Bypass; three dead, including the driver.

झज्जर: बादली बाईपास पर ट्राला से टकराई एंबुलेंस, चालक समेत तीन की मौत

Sat, 26 Sep 2026 08:39 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:39 PM IST
Jhajjar: Ambulance collides with a trailer on Badli Bypass; three dead, including the driver.
बादली। बादली बाईपास पर पेलपा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक समेत पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब एंबुलेंस ट्राला में पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक का उपचार झज्जर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी 61 वर्षीय सैन प्रकाश का गुरुग्राम के स्वास्तिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी पत्नी 59 वर्षीय लक्ष्मी देवी उन्हें निजी एंबुलेंस से उपचार के बाद वापस झज्जर लेकर लौट रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र पंकज भी था। बादली बाईपास पर पेलपा मोड़ के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से हादसे में घायल सैन प्रकाश, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र पंकज को झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सैन प्रकाश और लक्ष्मी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 32 वर्षीय पंकज को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार झज्जर के एडवांटा अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक सैन प्रकाश के पुत्र पंकज की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।थाना बादली प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल पंकज की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सेवानिवृत्ति से चार माह पहले हादसे में सैन प्रकाश की मौत: मृतक सैन प्रकाश सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और करीब चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया गया कि 20 सितंबर को हुए सड़क हादसे के बाद उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी उन्हें उपचार के बाद निजी एंबुलेंस से वापस झज्जर लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान बादली बाईपास पर पेलपा मोड़ के पास एंबुलेंस ट्राला से टकरा गई। पंकज के घर चार दिन पहले हुआ था बेटे का पूजन: हादसे में घायल 32 वर्षीय पंकज झज्जर की सीताराम गेट कॉलोनी का रहने वाला है। पंकज के दो बेटे हैं। बताया गया कि पिछले माह ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था और चार दिन पहले ही नवजात के पूजन का समारोह आयोजित किया गया था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

26 Sep 2026

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

26 Sep 2026

कैथी गंगा घाट पर निशुल्क नाव संचालन बंद, लोग हो रहे परेशान

26 Sep 2026

झालावाड़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: स्टंट करते समय भड़की आग, 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में भर्ती

26 Sep 2026

कानपुर: गोविंद नगर में दर्दनाक हादसा, बारिश में साइकिल सवार दंपती को रौंदा

26 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर में कच्चे मकान की छत गिरी, हादसे में बाल-बाल बचा परिवार

26 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में लगातार 20 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन बेहाल

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी, जनरेटर चलाकर पानी निकाल रहे लोग

26 Sep 2026

VIDEO: मौसम ने शुक्रवार को अचानक पलटी मारी। सूखे पड़े आसमान से बारिश की बौछारें

26 Sep 2026

VIDEO: उन्देरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर झगड़ा मारपीट तीन घायल

26 Sep 2026

कोटकपूरा में नेशनल हाईवे पर कैंटर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

VIDEO: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दंपती घायल

26 Sep 2026

VIDEO: लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कें हुर्ह जलमग्न

26 Sep 2026

Video: लखनऊ के ठाकुरगंज में मंदिर की दीवार गिरी

26 Sep 2026

मोगा में चिट्टे से 22 साल के जसकरण की मौत

Video: लखनऊ में भारी बारिश से गरीब परिवार की झोपड़ी ढही, कोई जनहानि नहीं

26 Sep 2026

Video: मलिहाबाद में दीवार पलटी तीन लोग गंभीर घायल

26 Sep 2026

झांसी स्मार्ट सिटी: पैनिक बटन पर बैनर-पोस्टर का कब्जा, आपात स्थिति में मदद तलाशना मुश्किल

26 Sep 2026

अमृतसर में एएसआई पर हमले का मुख्य आरोपी करणबीर नंदी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

26 Sep 2026

सोलन: धर्मपुर-शिमला ट्रेन में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

26 Sep 2026

मंडी: लडभड़ोल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक,12.38 लाख का बजट मंजूर, नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ

26 Sep 2026

वीडियो: सोलन कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

26 Sep 2026

नुक्कड़ नाटक में दिखाई सेवा और विकास की गाथा

26 Sep 2026

जम्मू: अनंत चतुर्दशी पर नौशेरा में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, मनावर तवी में हुआ विसर्जन

26 Sep 2026

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी 43वीं बोर्ड बैठक में परियोजनाएं व वित्तीय मजबूती पर जोर

26 Sep 2026

अलीगढ़ ड्रेनेज प्रोजेक्ट की डीपीआर फाइनल

26 Sep 2026

बिलासपुर: सिद्ध मंदिर संगास्वी सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

26 Sep 2026

लुधियाना के सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में सालाना दीक्षांत समारोह का आयोजन

26 Sep 2026

बरेली: मूसलाधार बारिश से शहर बेहाल, निचले इलाकों में जलभराव; देखें वीडियो

26 Sep 2026

ऊना: माप तौल विभाग सख्त, व्यापारियों को एमआरपी से अधिक दाम वसूलना पड़ेगा महंगा

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed