{"_id":"69ad593f1d4153c1f606c3e9","slug":"video-organizing-a-sports-competition-on-the-occasion-of-international-womens-day-2026-03-08-1772968255","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गांव तलाव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गांव तलाव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गांव तलाव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन और माय भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
मुख्यातिथि जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। माय भारत के जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष बंसल, पूर्व चैंपियन एथलीट रमेश शास्त्री, पवन कोच, ज्योति कोच, उप निरीक्षक पूजा, रचना सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।