Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhath Mahaparv: Prayers for prosperity offered to the setting sun

छठ महापर्व : अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली

Sun, 15 Nov 2026 06:40 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:40 PM IST
Chhath Mahaparv: Prayers for prosperity offered to the setting sun
बहादुरगढ़। सूर्य की आराधना व लोक आस्था के छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शहर के बाजारों, सब्जी मंडी, पूजन स्थलों, पूजा घाटों पर भीड़भाड़ रही। व्रतियों ने दोपहर तक पूजा आदि के सामान की खरीददारी की और दोपहर बाद पूजा घाटों पर जाकर पूजा अर्चना की। पानी में खड़े होकर शाम के वक्त अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर धन-धान्य, परिवार के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की पूर्वांचलवासी अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस चार दिवसीय महापर्व का समापन विधिवत तरीके से करेंगे। अकेले महाबीर पार्क में स्थित पूजा घाट पर हजारों लोगों ने छठ मईया की पूजा की। नहाय-खाय और खरना के बाद तीसरे दिन व्रतियों ने को सूर्य देव की पूजा अर्चना की। इसलिए सुबह से ही बाजार में पूजा-पाठ और प्रसाद आदि के सामान की खरीददारी जोरों पर रही। रेलवे रोड, नाहरा नाहरी रोड और मेन बाजार में सजी दुकानों पर दोपहर तक लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके बाद व्रतियों ने पूजा घाटों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी। गीत गाते हुए घाट पर पहुंची महिलाएं पारंपरिक लोक गीत गाती हुई व्रती महिलाएं अपने परिवारों के साथ पूजा स्थल पहुंची। बांस की टोकरी में पूजन सामग्री और प्रसाद व इंर्ख (गन्ना) के साथ व्रती पानी में खड़े हो गए। घंटों तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव के अस्त होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही सूर्य देव अस्त होने लगे तो महिलाओं ने मंगल गीत गाने शुरू कर दिए और पूरे विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा की। सब्जी मंडी के नजदीक से गुजर रही बहादुरगढ़ माइनर, पटेल नगर, छोटूराम नगर, निजामपुर रोड समेत कई अन्य जगहों पर बने पूजा घाटों पर पूर्वांचल के लोगों ने पूजा की और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा छठ महापर्व अब आज की अलसुबह व्रतधारी स्नान आदि करके पूजा की तैयारियां शुरू कर देंगे। टोकरियों में पूजन-सामग्री और फल, प्रसाद आदि सजाकर व्रती पानी में उतरेंगे। व्रती महिलाएं गीत गाकर सूर्य देव का स्वागत करेंगी। सूर्य देव उदय होते ही पूजा शुरू हो जाएगी। इसी के साथ यह पर्व संपन्न हो जाएगा। व्रती गुड़ और आटे से बने ठेकुआ (प्रसाद) को खाकर अपना व्रत खोलेंगे। -प्रदीप सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्वांचल परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: स्व. बिशंबर दास और बलवीर पत्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, अब तक 12 यूनिट रक्त एकत्रित

15 Nov 2026

हरिद्वार: नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती, 187 चालान, सात वाहन सीज

15 Nov 2026

सिरमौर: नाहन में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- झूठे आश्वासनों से नहीं चलेगा काम; 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

15 Nov 2026

पाबंदी बेअसर, शिमला के लोअर बाजार की सड़क पर फिर सज गईं दुकानें, राहगीर परेशान

15 Nov 2026

बस्ती: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना

15 Nov 2026
विज्ञापन

महराजगंज: छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

15 Nov 2026

बस्ती: छठ पर्व पर महिलाओं ने निकाला जुलूस, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

15 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन, अखिलेश यादव कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं; देखें वीडियो

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे तीन प्रचार वाहन

15 Nov 2026

बस्ती: परसाकाशी में बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर

15 Nov 2026

अंबाला में बना हवन के बाद शहीद स्मारक जनता के लिए खोला; 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क प्रवेश, ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ बाजारों में बढ़ी रौनक, महंगाई ने बिगाड़ा बजट

15 Nov 2026

करनाल में पोस्टमार्टम के बाद भी 24 घंटे से मोर्चरी में रखा शव, दो से बढ़ कर चार हुईं मांगें

15 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: ऑनलाइन डिलीवरी प्वाइंट में कर्मचारी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी वारदात

15 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं ने बांधा समां, तालियों से गूंजता रहा पंडाल

15 Nov 2026

रामपुर बुशहर: कल्पा में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू, बर्फ के फाहे गिरते ही खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे

15 Nov 2026

देवरिया: जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में लार लायंस ने गौरीबाजार लायंस को एक रन से हराया

15 Nov 2026

मेरठ: ओवैसी बोले- अखिलेश वहां जा रहे हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी

15 Nov 2026

देवरिया: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

15 Nov 2026

देर रात बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुई बरसात के बाद छाई धुंध, लोगों को हुआ ठंड का एहसास

15 Nov 2026

बस्ती: छठ पर्व को लेकर गांवों में तालाबों और सरोवरों की हुई सफाई

15 Nov 2026

सिरमौर: माइंड ट्री स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने बच्चों का मोहा मन

15 Nov 2026

देवरिया: भागवत के श्रवण मात्र से होती है ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति

15 Nov 2026

फरीदाबाद: 20 दिन पहले दिए थे पानी की जांच के आदेश, 378 में से अब तक सिर्फ 50 स्कूलों के नमूने ही भेजे गए

15 Nov 2026

गोंडा में टिनशेड में लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला मजदूर का शव

15 Nov 2026

देवरिया: विवाहिता शीतल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने निकाला मार्च

15 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: बाल दिवस पर पुलिस परिवार के बच्चों ने खेल प्रतिभा, दौड़ और खो-खो में हिस्सा लिया

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ पूजा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

15 Nov 2026

सिरमौर: नाहन के श्री साईं अस्पताल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, नन्हे बच्चों को बांटे उपहार

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed